फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Bhiwani is the most polluted city of the state, feeling suffocated due to smog.

Bhiwani News: भिवानी प्रदेश का सबसे प्रदूषित शहर, स्मॉग छाने से महसूस हो रही घुटन

Wed, 13 Nov 2024 10:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 13 Nov 2024 10:33 PM IST
विज्ञापन
Bhiwani is the most polluted city of the state, feeling suffocated due to smog.
शहर के दिनोद गेट के समीप धुंध में से स्कूल जाते बच्चे । 
भिवानी। भिवानी बुधवार को प्रदेश का सबसे प्रदूषित शहर रहा। यहां एक्यूआई 375 तक पहुंचने के साथ ही रेड जोन में शामिल हो गया।
विज्ञापन

हवा में स्मॉग छाने की वजह से दिनभर दृश्यता भी 30 मीटर तक बनी रही। हवा में घुटन भी महसूस हुई। हालांकि अब तक ग्रेप दो के आदेशों में जिले में केवल ईंट भट्ठे ही बंद हैं। हालांकि ग्रेप के तीसरे चरण में भिवानी के क्रशर जोन पर भी पाबंदी लग जाएंगी। फिलहाल क्रशर चल रहे हैं।
जिले में डेढ़ लाख से अधिक वाहन सड़कों पर दौड़ रहे हैं। इनकी वजह से भी हवा में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है। बुधवार को भिवानी में हवा में धूल की मात्रा 477 और औसतन 338 तक बनी रही। कार्बन की मात्रा 111 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर दर्ज की गई।
विज्ञापन

भिवानी में मंगलवार को एक्यूआई 152 दर्ज किया गया था लेकिन अचानक प्रदूषण का स्तर काफी बढ़ गया। स्मॉग से दमा रोगियों की परेशानी बढ़ गई है, जिन्हें सांस लेने में परेशानी हो रही है। उनकी आंखों में भी जलन हो रही है। इसकी वजह से सरकारी अस्पताल की नेत्र रोग विशेषज्ञ की ओपीडी में अधिक मरीज पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य जगहों पर किया जा रहा पानी का छिड़काव
हवा में प्रदूषण का स्तर बढ़ने के साथ ही शहर में मुख्य जगहों और मार्गों पर दमकल की गाड़ियों से पानी का छिड़काव कराया जा रहा है। पिछले सप्ताहभर से प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में जिला उपायुक्त की ओर से भी संबंधित विभागों के अधिकारियों को सड़कों पर पानी का छिड़काव करा प्रदूषण की वजहों पर गंभीरता से निगरानी के निर्देश दिए जा चुके हैं।
भिवानी में दूसरे दिन भी छाया कोहरा, तेज हवा से बढ़ी ठिठुरन

भिवानी। भिवानी में लगातार दूसरे दिन भी कोहरा छाया रहा। बुधवार सुबह घना कोहरा छाने की वजह से सड़कों पर दृश्यता 30 मीटर से कम बनी रही। ऐसे में वाहनों की रफ्तार कम हो गई। कई ट्रेनों का आवागमन भी प्रभावित हुआ।
किसान इस समय रबी सीजन की बिजाई कर रहे हैं। इस समय मौसम में धुंध छाना फसलों के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जा रहा है। ओस की बूंदें भी पड़ रहीं हैं। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक इस सप्ताह हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं। भिवानी रेलवे जंक्शन से एक्सप्रेस ट्रेनें भी आधा से पौना घंटा तक देरी से चल रही हैं।
चरखी दादरी स्टेशन पर बुधवार को 9 ट्रेन देरी से पहुंचीं। इनमें सबसे अधिक देरी से कृष्ण-जम्मू तवी एक्सप्रेस 19416 ट्रेन पहुंची। इसका समय दादरी स्टेशन पर सुबह 4:47 बजे का है जबकि यह एक घंटे की देरी से 5:40 बजे पहुंची। रेवाड़ी-बठिंडा 04782 और भिवानी-रेवाड़ी 04787 भी एक घंटे की देरी से पहुंची।
कौन-सी ट्रेन कितनी देरी से पहुंची

गाड़ी का नाम - संख्या - दैनिक समय - देरी से पहुंची

ढेर बालाजी - 14705 - 5:22 - 40 मिनट

सिरसा एक्सप्रेस- 14086 - 5:50 - 35 मिनट

रेवाड़ी-फाजिल्का - 14729 - 5:13- 41 मिनट

भिवानी-मथुरा - 14725 - 6:19 - 36 मिनट

भिवानी-रेवाड़ी - 04787 - 7:18 - एक घंटा

हिसार-रेवाड़ी - 09631 - 8:20 - 32 मिनट

रेवाड़ी-बठिंडा - 04782 - 10:28 - एक घंटा

श्रीगंगानगर-दिल्ली- 14029 - 10:50 - 30 मिनट

बच्चों को स्कूल जाने में हुईं दिक्कतें
सुबह स्कूल जाते समय स्कूली बच्चे भी स्मॉग के बीच ही स्कूल पहुंचे। हवा की वजह से ठिठुरन भी बढ़ गई थी। इसकी वजह से भी बच्चों को स्कूल जाने में काफी दिक्कतें झेलनी पड़ीं। हालांकि छुट्टी के दौरान मौसम थोड़ा साफ हो चुका था।

बुधवार को एक्यूआई में इजाफा हुआ है। शहर की मुख्य सड़कों और जगहों पर संबंधित विभागों के माध्यम से पानी का छिड़काव कराया जा रहा है। फिलहाल जिले में ईंट भट्ठे बंद हैं। ग्रेप के आगामी कोई भी आदेश मिलते हैं तो उन्हें गंभीरता से लागू कराया जाएगा।
- विजय कुमार, क्षेत्रीय अधिकारी, जिला प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article