फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Bhiwani-Ghaggar drain to be paved on RCC pattern at a cost of Rs 417 crore

Bhiwani News: 417 करोड़ की लागत से भिवानी-घग्गर ड्रेन आरसीसी पैटर्न पर पक्की बनेगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jan 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Bhiwani-Ghaggar drain to be paved on RCC pattern at a cost of Rs 417 crore
भिवानी  घग्घर ड्रेन। 
भिवानी। जिला प्रशासन ने अत्यधिक बारिश के दौरान जलभराव की समस्या से निपटने के लिए भिवानी-घग्गर ड्रेन को आरसीसी पैटर्न पर बनाने की योजना तैयार की है। इस परियोजना पर करीब 417 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत आएगी। डीसी साहिल गुप्ता के निर्देशानुसार सिंचाई विभाग ने इसका एस्टीमेट चंडीगढ़ मुख्यालय भेज दिया है।
विज्ञापन

मानसून के दौरान भिवानी, तोशाम और बवानीखेड़ा के खेतों में जमा पानी ड्रेन में डाला जाता है जिससे पानी के दबाव से ड्रेन टूटने का खतरा रहता है। डीसी गुप्ता ने बुधवार को तिगड़ाना और सूई क्षेत्र में ड्रेन का निरीक्षण करते हुए किसानों से भी बातचीत की। गांव बापोड़ा के ग्रामीणों ने बताया कि जलभराव के कारण 70 प्रतिशत खेतों में बिजाई नहीं हो पाई। डीसी ने सिंचाई विभाग को निर्देश दिए कि परियोजना समय पर पूरी हो और बिजली की आपूर्ति बाधित न हो।
विज्ञापन


सीएम ने वीसी के माध्यम से की समीक्षा
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वीडियो कांफ्रेंस के जरिए डीसी से बाढ़ राहत और जल निकासी परियोजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने ड्रेनों की सफाई, नालों और पुलियों की मरम्मत तथा वर्षा जल प्रबंधन के लिए सभी संसाधन समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed