फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Bhiwani Ghaggar drain overflows, 150 acres of crops destroyed in Ratera

Bhiwani News: भिवानी घग्गर ड्रेन ओवरफ्लो, रतेरा में 150 एकड़ में फसल चौपट

Sun, 31 Aug 2025 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sun, 31 Aug 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Bhiwani Ghaggar drain overflows, 150 acres of crops destroyed in Ratera
गांव रतेरा के खेतों में हुआ जलभराव।
बवानीखेड़ा। गांव रतेरा में शुक्रवार रात भिवानी घग्गर ड्रेन के ओवरफ्लो होने से 150 एकड़ में फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गईं। अचानक हुई इस तबाही ने किसानों की महीनों की मेहनत पर पानी फेर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि सिंचाई विभाग की लापरवाही के कारण ड्रेन का स्तर लगातार बढ़ता गया और समय रहते मरम्मत न होने से यह टूट गई। खेतों में भारी मात्रा में पानी घुसने से धान, बाजरा, कपास और ग्वार जैसी फसलें पूरी तरह चौपट हो गईं।
विज्ञापन

ग्रामीण जगदीश, रामबीर, जोगेंद्र का कहना है कि पिछले कई दिनों से पानी का स्तर लगातार बढ़ रहा था लेकिन कोई कदम नहीं उठाया गया। ड्रेन टूटने से खेतों में पानी भर गया, जिससे सैकड़ों एकड़ में खड़ी फसल नष्ट हो गई। पीड़ित किसानों का कहना है कि खेती में बढ़ती लागत और मौसम की मार ने पहले ही उनकी आर्थिक स्थिति को डांवाडोल कर दिया था, अब इस हादसे से वे पूरी तरह टूट गए हैं।
विज्ञापन

किसानों ने प्रशासन और सरकार से तुरंत नुकसान का आकलन कर मुआवजा देने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द सर्वे कर राहत राशि नहीं दी गई तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे। ग्रामीणों का आरोप है कि समय रहते ड्रेन की मरम्मत कर दी जाती तो आज यह स्थिति न बनती। अब किसान सरकार और प्रशासन से राहत की उम्मीद लगाए बैठे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed