{"_id":"678a449f7015ab10e50fff9c","slug":"bhiwani-district-police-launched-a-campaign-against-drug-abuse-conducted-checking-campaign-on-a-large-scale-2025-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani: जिला पुलिस ने नशे के विरुद्ध चलाया सर्च अभियान, एक साथ बड़े स्तर पर की चेकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani: जिला पुलिस ने नशे के विरुद्ध चलाया सर्च अभियान, एक साथ बड़े स्तर पर की चेकिंग
Fri, 17 Jan 2025 05:23 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Fri, 17 Jan 2025 05:23 PM IST
सार
जिला पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल ने कहा कि नशा हमारे समाज को कमजोर कर रहा है और इसे जड़ से खत्म करना हमारी प्राथमिकता है। यह अभियान जनसहभागिता और कानून व्यवस्था के सहयोग से जारी रहेगा।
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : संवाद
विस्तार
नशा के विरुद्ध पुलिस ने शुक्रवार को एक साथ बड़े स्तर पर सर्च अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल के निर्देश पर सभी पुलिस थाना प्रबंधकों और चौकी इंचार्जों की अगुवाई में पुलिस टीमों ने अपने इलाके में सर्च अभियान चलाकर एक ही समय में चेकिंग की। पुलिस अधीक्षक ने नशा बिक्री करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक भिवानी नीतीश अग्रवाल के निर्देश पर जिला पुलिस ने नशे के बढ़ते प्रचलन को रोकने और इसके दुष्प्रभावों को समाप्त करने के उद्देश्य से विशेष सर्च अभियान चलाया। इस अभियान के तहत जिले के सभी थाना प्रबंधकों ने अपने-अपने क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर तलाशी अभियान और जनजागरूकता गतिविधियां चलाईं। अभियान के तहत पुलिस ने संवेदनशील स्थानों की निगरानी बढ़ाई वहीं नशे के संदिग्ध ठिकानों पर भी छापामारी की। इस दौरान पुलिस ने संदिग्ध लोगों और वाहनों की भी तलाशी ली। पुलिस ने आम लोगों को भी नशा की प्रवृति और बिक्री से होने वाले नुकसान के बारे में जागरूक किया। वहीं युवाओं को भी नशा से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान डॉग स्क्वायर्ड टीम को भी सर्च अभियान में संदिग्ध ठिकानों पर सर्च अभियान में शामिल किया गया।
विज्ञापन
समाज को कमजोर कर रहा है नशा: नीतीश अग्रवाल
जिला पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल ने कहा कि नशा हमारे समाज को कमजोर कर रहा है और इसे जड़ से खत्म करना हमारी प्राथमिकता है। यह अभियान जनसहभागिता और कानून व्यवस्था के सहयोग से जारी रहेगा। हम नागरिकों से अपील करते हैं कि वे पुलिस को हरसंभव सहयोग प्रदान करें और नशे के कारोबार की जानकारी तुरंत दें।
विज्ञापन
यहां दे नशा बिक्री की सूचना
यदि किसी को भी नशे से संबंधित कोई सूचना मिलती है, तो कृपया तुरंत अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन से संपर्क करें या डायल 112 पर तुरंत संपर्क करें सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
अधिकारी के अनुसार
जिला पुलिस द्वारा प्रत्येक थाने वह चौकी क्षेत्र में नशा तस्कर व नशा बेचने वालों को चिन्हित कर लगातार उनके ठिकानों पर छापामारी की जा रही है। जिला पुलिस द्वारा कमांडो दस्ता व डॉग सकार्ड के साथ मिलकर नशा बेचने वाले तस्करों के ठिकानों पर लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा है, ये सर्च अभियान भविष्य में भी लगातार जारी रहेगा। -नीतीश अग्रवाल पुलिस अधीक्षक भिवानी।