{"_id":"65bfd61f4197f589020c1341","slug":"bhiwani-15-year-old-girl-gives-birth-to-a-healthy-boy-2024-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani: 15 साल की किशोरी ने दिया नार्मल डिलीवरी से स्वस्थ्य लड़के को जन्म, किया था युवक ने दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani: 15 साल की किशोरी ने दिया नार्मल डिलीवरी से स्वस्थ्य लड़के को जन्म, किया था युवक ने दुष्कर्म
Sun, 04 Feb 2024 11:53 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 04 Feb 2024 11:53 PM IST
सार
दादरी की नाबालिग लड़की से युवक ने दुष्कर्म किया था, किशोरी एक माह से बाल सेवा आश्रम में रह रही थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भिवानी के जिला नागरिक अस्पताल में रविवार को 15 साल की एक किशोरी ने स्वस्थ लड़के को जन्म दिया है। दरअसल चरखी दादरी की इस नाबालिग लड़की के साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया था। जिसके खिलाफ चरखी दादरी पुलिस में केस दर्ज है वहीं पिछले एक माह से ये लड़की एक बाल सेवा आश्रम में रह रही थी।
जब लड़की को प्रसव पीड़ा होने लगी तो आश्रम की महिला वार्डन व अन्य कर्मचारी उसे लेकर जिला नागरिक अस्पताल पहुंचे। जहां किशोरी ने स्वस्थ लड़के को जन्म दिया है। फिलहाल जच्चा और बच्चा दोनों की स्थिति ठीक बताई जा रही है वहीं अस्पताल में दोनों को चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया है।
वहीं बाल सेवा आश्रम के सुपरिडेंट कृष्ण कुमार ने महिला पुलिस थाना में जच्चा और बच्चा की सुरक्षा के लिए अस्पताल में दो महिला सुरक्षा कर्मचारियों के लिए भी गुजारिश की है। फिलहाल मामले की जांच दादरी पुलिस कर रही है।