{"_id":"6a1200237a09215ddc0b3e22","slug":"berla-youth-dies-after-being-hit-by-jodhpur-delhi-train-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-151530-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: जोधपुर-दिल्ली ट्रेन की चपेट में आकर बेरला के युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: जोधपुर-दिल्ली ट्रेन की चपेट में आकर बेरला के युवक की मौत
विज्ञापन
लोहारू। जोधपुर से दिल्ली की ओर जा रही ट्रेन की चपेट में आने से 33 वर्षीय प्रवेश निवासी गांव बेरला, जिला चरखी दादरी की मौत हो गई। हादसा शुक्रवार रात करीब 9:30 बजे सतनाली से लोहारू की तरफ रेलवे ट्रैक पर हुआ।
सूचना मिलने पर लोहारू जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर लोहारू के उप नागरिक अस्पताल में इत्तफाकिया कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम कराया।
मृतक प्रवेश रेलवे विभाग में एक ठेकेदार के पास काम करता था और काफी समय से रेलवे से संबंधित कार्यों में लगा हुआ था। बताया जा रहा है कि वह मेहनती और मिलनसार स्वभाव का युवक था। करीब चार वर्ष पहले उसकी शादी हुई थी। परिवार में वह दो भाइयों और एक बहन में सबसे छोटा था।
विज्ञापन
युवक की मौत से गांव में शोक की लहर है। घटना के बाद जीआरपी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई और जांच-पड़ताल की। मामले में मृतक के चचेरे भाई संजय और राजेश के बयान दर्ज किए गए हैं। जांच अधिकारी एवं जीआरपी चौकी इंचार्ज ने बताया कि मामले में इत्तफाकिया कार्रवाई की गई है।