फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   beo, rade on schools, action, bhiwani

बीईओ ने मारा छापा, बिन मान्यता चल रहा था स्कूल

Wed, 10 Aug 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Wed, 10 Aug 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
बिना किसी मान्यता के चल रहे निजी स्कूल के संचालन की शिकायत के बाद खंड शिक्षा अधिकारी ने सूई गांव में उक्त स्कूल का औचक निरीक्षण किया। खंड शिक्षा अधिकारी को स्कूल संचालक शिक्षा विभाग की मान्यता के कागजात दिखाने में विफल रहे।  खंड शिक्षा अधिकारी जयपाल फौगाट ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत पर सूई गांव में एक निजी विद्यालय में वे निरीक्षण के लिए पहुंचे।
विज्ञापन


विद्यालय में करीब 150 छात्र मौजूद थे। विद्यालय के संचालकों से शिक्षा विभाग की मान्यता के अस्थाई या स्थाई पत्र को दिखाने के लिए कहा। उन्होंनें बताया कि संचालक स्कूल से संबंधित किसी प्रकार के प्रमाण- पत्र प्रस्तुत करने में विफल रहे। उन्होंने बताया कि निजी विद्यालय को नियमों को ताक पर रखकर चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस निजी स्कूल की अनियमिताओं के बारे में जिला शिक्षा अधिकारी को पत्र लिखकर अवगत करवाया जाएगा। पिछले साल भी नियमों को ताक पर रखकर चल रहे इस निजी स्कूल को विभाग द्वारा निर्देश दिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed