{"_id":"143713e3b5bb8222ee8b94d11699e2e7","slug":"belgaum-copy-cancel-baddha-test-center","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेलगाम नकल : बाढड़ा सेंटर की परीक्षा रद्द ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेलगाम नकल : बाढड़ा सेंटर की परीक्षा रद्द
भिवानी
Updated Sun, 09 Mar 2014 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की शनिवार को हुई सेकेंडरी व सीनियर सेकेंडरी परीक्षा में जमकर नकल हुई। बाहरी हस्तक्षेप के बाद बोर्ड प्रशासन को जिले के बाढड़ा कस्बे के परीक्षा केंद्र को रद्द करना पड़ा। इसी बीच विभिन्न उड़नदस्तों ने प्रदेश में 143 नकलची दबोचे।
सभी के यूएमसी दर्ज किए गए हैं। कार्य में लापरवाही के कारण एक शिक्षक व एक लिपिक को परीक्षा ड्यूटी से रिलीव किया गया। कन्या उच्च विद्यालय बाढड़ा में बाहरी हस्तक्षेप चल रहा था। युवक खुलेआम परीक्षार्थियों को नकल देेकर आ रहे थे।
रोकने वालों को देख लेने की धमकी दी जा रही थी। इसी बीच फ्लाइंग वहां पहुंच गई। हस्तक्षेप देख परीक्षा सचिव के उड़नदस्ते ने सेकेंडरी द्वितीय सेमेस्टर के अंग्रेजी की परीक्षा रद्द कर दी।
विज्ञापन
एक युवक के खिलाफ केस दर्ज
कन्या उच्च विद्यालय बाढड़ा में तैनात एक सुरक्षाकर्मी को नकल रोकने के लिए युवकों को हटाना महंगा पड़ा। एक युवक ने हवलदार से हाथापाई की और वर्दी तक फाड़ डाली। हवलदार प्रदीप कुमार ने इसकी शिकायत थाने में की। पुलिस ने हवलदार प्रदीप की शिकायत पर अज्ञात युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
तोशाम, दादरी का भी औचक निरीक्षण
शनिवार को बोर्ड परीक्षाओं में सेकेंडरी द्वितीय सेमेस्टर के अंग्रेजी और सीनियर सेकेंडरी द्वितीय सेमेस्टर के अंग्रेजी और सीनियर सेकेंडरी के प्रथम व द्वितीय सेमेस्टर के गृह विज्ञान व उद्यमिता विषयों की परीक्षा हुई। बोर्ड परीक्षा में 143 नकली दबोचे गए।
बोर्ड प्रवक्ता ने बताया कि बोर्ड सचिव के उड़नदस्ते ने जिला भिवानी के तोशाम, दादरी व बाढड़ा परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया और नकल के 11 केस पकडे़। संयुक्त सचिव उड़नदस्ते ने गुड़गांव व झज्जर के परीक्षा केंद्रों पर दो नकलची पकड़े। रैपिड एक्शन फोर्स ने नकल के 30 मामले दर्ज किए।
प्रवक्ता ने बताया कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कलसेरा (करनाल) से संस्कृत अध्यापक रामकुमार, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरेरी कलां से लिपिक कमलजीत को ड्यूटी से रिलीव किया गया।