फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Before the strike of NP cleaning workers, garbage piles up in the city, garbage scattered on the streets

नप सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से पहले शहर में लगे कूड़े के ढेर, सड़कों तक बिखरा कचरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Before the strike of NP cleaning workers, garbage piles up in the city, garbage scattered on the streets
घंटाघर कृष्णा कॉलोनी चौक के पास सड़क लगा गंदगी का ढेर। - फोटो : Bhiwani
भिवानी। हड़ताल से पहले ही शहर में जगह-जगह कूड़े के ढेर लग गए हैं। कूड़ा प्वाइंटों पर डाला कचरा सड़कों तक आ फैला है। सोमवार और मंगलवार को सफाई कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। ऐसे में शहर में कूड़ा उठान नहीं होने से हालात और भी बदतर हो जाएंगे। नगर पालिका कर्मचारी संघ के आह्वान पर भिवानी नगर परिषद के करीब 300 से अधिक सफाई कर्मचारी दो दिन तक हड़ताल पर रहेंगे। इस दौरान टीपर ऑटो से डोर टू डोर कूड़ा उठान भी नहीं होगा। ऐसे में शहर वासियों को स्वच्छता का खुद ही ध्यान रखना पड़ेगा। वहीं, हड़ताल का एलान किए जाने के बाद सरकार और प्रशासन भी सफाई कर्मचारियों को मनाने में जुटी है।
विज्ञापन

भिवानी शहर में करीब 35 से अधिक कूड़ा प्वाइंट हैं, जहां पर रोजाना ही शहर के विभिन्न हिस्सों से निकलने वाला सूखा और गीला कचरा डाला जाता है। इन कूड़ा प्वाइंटों पर रविवार को छुट्टी की वजह से कूड़ा उठान नहीं हुआ। जबकि सोमवार व मंगलवार को भी यहां कूड़े के ढेर और भी बड़े हो जाएंगे, जिनसे उठने वाली बदबू आसपास के लोगों का भी जीना मुहाल कर देगी। नगर परिषद के कूड़ा प्वाइंटों से रोजाना दो मजदा लिफ्टर लगी गाड़ियों से कचरा दादरी रोड के डंपिंग स्टेशन तक पहुंचाते हैं। हड़ताल के दौरान न तो टीपर ऑटो चलेंगे और न ही कूड़े का उठान होगा। घरों के अंदर भी लगातार तीन दिन का कचरा खुद ही लोगों को संभालकर रखना पड़ेगा।
विज्ञापन

ठेकेदार के कारिंदों के कंधों पर होगी साफ सफाई
नगर परिषद के कच्चे और पक्के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के दौरान शहर में ठेकेदार के सफाई कारिंदे काम पर रहेंगे। ये कर्मचारी पहले की तरफ ठेकेदार के दायरे में आने वाले इलाके की नियमित साफ सफाई करेंगे। अगर प्रशासन ठेकेदार को हड़ताल के दौरान अन्य जगहों से कूड़ा उठाने की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपता है तो फिर लोगों को थोड़ी राहत मिल जाएगी। नगर परिषद ने घंटा घर से रेलवे रोड, जीतुवाला जोहड़ क्षेत्र दिनोद रोड, अग्रसेन चौक, सेक्टर 13 के अलावा शहर के कुछ हिस्से में सफाई का ठेका दिया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकारी कार्यालयों में भी बिगड़ेगी सफाई व्यवस्था
हड़ताल के दौरान सरकारी कार्यालयों में भी सफाई की व्यवस्था बिगड़ सकती है। नप सफाई कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि अगर सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं करती तो दो दिन की हड़ताल के बाद वे अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जाने के लिए भी तैयार बैठे हैं। ऐसे में नगर परिषद के सफाई कर्मचारी कई सरकारी कार्यालयों के आसपास की सफाई भी करते हैं, जिससे उनकी व्यवस्था भी बिगड़ेगी।

नगर पालिका संघ के आह्वान पर सभी कच्चे और पक्के कर्मचारियों ने हड़ताल के लिए कमर कस ली है। हड़ताल का अल्टीमेटम पहले ही सरकार को दिया जा चुका है। हड़ताल के दौरान कोई भी सफाई कर्मचारी काम पर नहीं लौटेगा। धरना प्रदर्शन किया जाएगा और सरकार तक मांग पहुंचाई जाएगी। हम समझौते के आश्वासन से नहीं मानेंगे, क्योंकि पहले भी सरकार अपनी बात से मुकर चुकी है। अगर दो दिन में मांगों का समाधान नहीं हुआ तो फिर अनिश्चित कालीन हड़ताल पर सफाई कर्मचारी जाएंगे।
-पुरुषोत्तम दानव, राज्य सचिव
नगरपालिका संघ हरियाणा।

दिनोद गेट वैश्य स्कूल के पास सड़क पर फैले कचरे के पास से गुजरते राहगीर।

दिनोद गेट वैश्य स्कूल के पास सड़क पर फैले कचरे के पास से गुजरते राहगीर।- फोटो : Bhiwani

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed