फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Before appointing the Congress District President, we will seek the opinion of the workers

Bhiwani News: कांग्रेस जिला प्रधान की नियुक्ति से पहले कार्यकर्ताओं की जानेंगे राय

Tue, 10 Jun 2025 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 10 Jun 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
Before appointing the Congress District President, we will seek the opinion of the workers
प्रेस वार्ता को संबो​​धित करते सांसद मनोज चौहान।
भिवानी। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा शुरू किए गए संगठन सृजन अभियान के दिशा-निर्देशों के तहत भिवानी में मंगलवार को पत्रकार वार्ता की गई। पत्रकारवार्ता में ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सचिव मनोज चौहान, सुभाष देसवाल, अनिल मान और धरमवीर कोलेखा ने हिस्सा लिया। उन्होंने पार्टी संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं के बीच एकजुटता बढ़ाने के लिए चलाए जा रहे अभियान की रूपरेखा को विस्तार से साझा किया। साथ ही बताया कि कांग्रेस जिला प्रधान की नियुक्ति से पहले कार्यकर्ताओं से उनकी राय जानी जाएगी।
विज्ञापन

मनोज चौहान ने कहा कि संगठन सृजन अभियान का मुख्य उद्देश्य कांग्रेस पार्टी को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करना है। इसके तहत भिवानी जिले के सभी सात ब्लॉकों में व्यापक स्तर पर कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी होगी और कार्यकर्ताओं की भावनाओं का सम्मान किया जाएगा। चौहान ने बताया कि राहुल गांधी के स्पष्ट निर्देश हैं कि 30 जून से पहले हरियाणा के सभी जिलों में जिला प्रधानों की नियुक्ति प्रक्रिया पूरी कर ली जाए।
विज्ञापन

मनोज ने कहा कि भाजपा की नीतियों ने आम जनता, किसानों, और युवाओं को निराश किया है। कांग्रेस पार्टी इन नीतियों के खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष करेगी और इसके लिए सभी जिलों में जिला प्रधानों की नियुक्ति जल्द से जल्द की जाएगी। उन्होंने संगठन सृजन अभियान को सफल बनाने के लिए सभी से एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed