फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   beating, woman injured, clothes tear

कूड़ा डालने गई महिला के साथ मारपीट, कपड़े भी फाड़े

Sun, 07 Mar 2021 12:16 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 07 Mar 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
beating, woman injured, clothes tear
भिवानी। सदर पुलिस थाना के अंतर्गत आने वाले एक गांव में प्लाट के अंदर कचरा डालने गई महिला के साथ पड़ोसी के परिजनों ने मारपीट की और फिर उसके कपड़े भी फाड़ डाले। महिला के पति ने मामले की शिकायत सदर पुलिस को दी। पुलिस ने इस संबंध में विभिन्न धाराओं के तहत आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

सदर पुलिस को दी शिकायत में एक व्यक्ति ने बताया कि उसने अपने पड़ोसी से करीब एक महीने पहले ही प्लाट खरीदा था। उसी प्लाट में चार मार्च की शाम साढ़े चार बजे उसकी पत्नी व भतीजी कचरा डालने के लिए गई थी। जब वह प्लॉट में पहुंची तो पहले से ही मौजूद वहां लोगों ने उसकी पत्नी के साथ मारपीट की और उसके कपड़े फाड़ डाले। इसकी सूचना उसके भाई ने फोन पर उसे दी। जिसके बाद वह वहां पहुंचा और पत्नी के साथ मारपीट का कारण पूछा। इसी दौरान पड़ोसी के परिजनों ने उन पर हमला कर दिया। आरोपियों के चुंगल से उन्होंने भागकर अपनी जान बचाई। आरोपियों ने उन्हें यहां आने पर जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद मामले की शिकायत सदर पुलिस के जांच अधिकारी संदीप सिंह ने बताया कि इस संबंध में महिला के पति की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed