फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   beating, two parties, three injured

पारिवारिक विवाद के चलते एडीआर सेंटर में चले लात-घूसे, तीन घायल

Thu, 14 Jan 2021 01:14 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jan 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
beating, two parties, three injured
भिवानी। पारिवारिक विवाद के चलते एडीआर सेंटर में दो पक्षों में जमकर फैमिली ड्रामा हुआ। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों ओर से जमकर लात-घूसे चले। झगड़े में दोनों पक्षों से एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। मामला मंगलवार दोपहर करीब ढाई बजे का है।
विज्ञापन

तोशाम पुलिस थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 65 वर्षीय व्यक्ति ने बताया कि वह खेतीबाड़ी करता है। उसके छोटे भाई का 25 वर्षीय बेटा ट्रांसपोर्ट में काम करता है। उसके भतीजे की शादी करीब साढ़े तीन साल पहले हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही भतीजे और उसकी पत्नी में अनबन शुरू हो गई। इसको लेकर झगड़ा भी हुआ। जिसके बाद वह अपने मायके रहने लग गई। मंगलवार को उनके केस की एडीआर सेंटर में सुनवाई थी। सुनवाई के लिए पहुंचे उसके भतीजे पर करीब आठ लोगों ने लात-घूसे बरसा दिए। वह छुड़वाने गया तो, उसके साथ भी मारपीट की।
विज्ञापन

वहीं इसी झगड़े में दूसरे पक्ष से एक महिला भी घायल है। जिसने अपने ससुराल पक्ष के लोगों पर एडीआर सेंटर में मारपीट के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed