फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   beating, two parties, six people injured, police

दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे, छह लोग घायल

Mon, 12 Apr 2021 12:10 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 12 Apr 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
beating, two parties, six people injured, police
भिवानी। जूई पुलिस थाना क्षेत्र के एक गांव में दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। झगड़े में दोनों पक्षों से एक महिला सहित छह लोग घायल है। जिन्हें आपातकालीन विभाग में दाखिल करवाया गया है। मामले की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

मामला शनिवार रात नौ बजे का है। जूई पुलिस थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 23 वर्षीय युवक ने बताया कि वह गाड़ी चालक है और उसका बड़ा भाई खेतीबाड़ी करता है। शनिवार रात को पड़ोस का एक युवक उनके घर में घुस गया और उसकी भाभी के साथ छेड़छाड़ करने लगा। शोर मचाने पर उसकी 53 वर्षीय मां ने उसका बचाव करवाया तो उसके साथ भी मारपीट कर दी। झगड़े का शोर सुनकर जब वो दोनों भाई घर पहुंचे तो आरोपी पक्ष से पांच-छह लोगों ने उन पर लाठी-डंडे बरसा दिए। जिसमें वह, उसका भाई और उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

वहीं दूसरे पक्ष से घायल 49 वर्षीय व्यक्ति ने बताया कि गांव का पूर्व सरपंच है। शनिवार रात को उसका 21 वर्षीय बेटा दुकान पर सामान लेने के लिए गया था। अचानक ही गांव के दो युवकों ने उसकी पिटाई कर दी। उसका बेटा घर आया तो आरोपी पक्ष से पांच-छह लोगों ने घर में घुसकर उसके, उसके बेटे व उसके चाचा के साथ मारपीट कर दी। झगड़े में घायल छह लोगों को जिला सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed