फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   beating, two parties, police case file

डीजे बजाने के विवाद में जमकर चले लात-घूसे

Wed, 07 Apr 2021 11:28 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 07 Apr 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
beating, two parties, police case file
गांव हालुवास में हुए विवाद में क्षतिग्रस्त हुई दूल्हे की कार। संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी। गांव हालुवास में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद में बारातियों और आरोपी पक्ष के बीच जमकर लात-घूसे चले। जिसमें एक पक्ष से एक युवक अस्पताल में दाखिल है। वही दूसरे पक्ष ने भी पुलिस थाना में शिकायत दी है। पुलिस ने दोनों पक्षों से पीड़ितों के बयान पर दर्ज कर जांच शुरू कर दी। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस की मौजूदगी में शादी हुई।
विज्ञापन

मामला मंगलवार रात करीब साढ़े 11 बजे का है। पुलिस को दी शिकायत में गांव हालुवास निवासी मनेंद्र ने बताया कि उसका दादरी रोड पर सर्विस स्टेशन है। उसक छोटा भाई 34 वर्षीय तिलक भी उसके साथ ही काम करता है। मंगलवार रात में वो सभी घर पर सो रहे थे। गांव में एक शादी का कार्यक्रम था। बारात में आए युवक उनके घर के बाहर आकर तेज आवाज में डीजे बजाने लगे। उसकी मां की तबीयत खराब चल रही है और छोटे बच्चे भी सो रहे थे। उसके भाई तिलक ने उन्हें डीजे की आवाज कम करने को कहा तो बारात में आए युवक उसके साथ गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर तिलक के साथ मारपीट की। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

वहीं दूसरे पक्ष से गांव बजीणा निवासी कैलाश वर्मा ने पुलिस को शिकायत दी है। कैलाश वर्मा ने बताया कि वे छह अप्रैल को वे अपने साले की शादी में गांव हालुवास में गया था। समारोह में कुछ असामाजिक तत्वों तिलक, मनिंद्र उर्फ मोनी सहित तीन-चार अन्य लोगों ने शराब पीकर डीजे को बंद करवाया और गाली-गलौज करने लगे। इसके बाद दूल्हे की गाड़ी पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। उनकी कार को भी दूसरी गाड़ी से टक्कर मारी और उन्हें भी जान से मारने की कोशिश की। शिकायतकर्ता ने बताया कि 100 नंबर पर फोन करने के बाद समारोह में पहुंचे पुलिस कर्मचारियों की मौजूदगी में शादी समारोह संपन्न हुआ। एसएचओ को शिकायत सौंपने वालों में नगर परिषद उप प्रधान मामनचंद, रमेश टांक, बजरंग मड्डू, पवन राज, दीपक, विकास, संदीप, परमजीत, ललित, कुलदीप, सुरेश, हरिकेश पंच, रामचंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन-
गांव हालुवास में डीजे बजाने के विवाद में दोनों पक्षों से शिकायतें आईं हैं। एक पक्ष से एक युवक अस्पताल में उपचाराधीन है, वहीं दूसरे पक्ष से पीड़ित ने लिखित शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
- विद्यानंद, थाना प्रभारी, सदर पुलिस थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed