{"_id":"600336ca8ebc3e333554c3c0","slug":"beating-four-people-injured-huda-sector-bhiwani-news-rtk5911987179","type":"story","status":"publish","title_hn":"हुडा सेक्टर में कूड़ा डालने को लेकर मारपीट, चार लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हुडा सेक्टर में कूड़ा डालने को लेकर मारपीट, चार लोग घायल
विज्ञापन
भिवानी। हुडा सेक्टर-23 में कचरा डालने को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चलने लगे। जिसके कारण दोनों पक्षों से चार लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। मामले की सूचना पुलिस को दी।
सेक्टर-23 निवासी श्यामसुंदर ने बताया कि वह सरकारी नौकरी से सेवानिवृत्त है। उसके पड़ोसी अक्सर उनके घर के सामने कचरा डाल देते है। जिसके कारण उनकी कई बार कहासुनी हो चुकी है। शुक्रवार शाम को वह अपने घर के सामने ही खड़ा था। अचानक आरोपी पक्ष से दो तीन लोग हाथ में लाठी-डंडे लेकर आए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। झगड़े का शोर सुनकर जब उसकी पत्नी 56 वर्षीय निर्मल कपूर बीच-बचाव के लिए आई तो उसके साथ भी मारपीट की।
वहीं दूसरे पक्ष से घायल सेक्टर 23 निवासी रणवीर ने बताया कि वह बैंक कर्मचारी है। शुक्रवार शाम को पड़ोसियों ने उनके घर के सामने कचरा फेंक दिया। जब उसकी पत्नी 45 वर्षीय संतोष देवी ने उनका विरोध किया तो आरोपी पक्ष के लोगों ने उसके साथ मारपीट की। झगड़े का शोर सुनकर जब बीच बचाव के लिए उसकी 80 वर्षीय मां चंद्रावती आर्ई तो उसके साथ भी मारपीट की। झगड़े में दोनों पक्षों से चार लोग घायल है। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। प्राथमिक उपचार के बाद मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।