फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   beating, different place, four people injured

अलग-अलग जगह हुए झगड़ों में एक महिला सहित चार घायल

Tue, 27 Oct 2020 12:14 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2020 12:14 AM IST
विज्ञापन
beating, different place, four people injured
भिवानी। जिले में चार अलग-अलग स्थानों पर हुए झगड़ों में एक महिला सहित चार लोग घायल हो गए। झगड़े में घायलों को उपचार के लिए जिला सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। मामले की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

पहला मामला हनुमान गेट क्षेत्र का है। हनुमान गेट क्षेत्र निवासी उषा देवी ने बताया कि उसका बेटा 26 वर्षीय मोनू ऑटो चालक है। पड़ोस का एक युवक कई बार उसके साथ झगड़ा करता है। रविवार रात करीब आठ बजे वह ऑटो लेकर घर जा रहा था। जब वह गली में पहुंचा आरोपी युवक उससे जबरन पैसे मांगने लगा। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। मारपीट में ऑटो चालक मोनू घायल हो गया।
विज्ञापन

वहीं दूसरे मामले में गांव कितलाना निवासी 50 वर्षीय दिलबाग घायल है। परिजनों ने बताया कि रविवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे वह खेत में ट्यूबवेल पर काम कर रहा था। कुछ लोगों ने आकर उसके साथ गाली-गलौज की। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। आरोपी पक्ष ने बेवजह ही उसके साथ मारपीट की है। परिजनों ने उसका बीच बचाव करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरा मामला सदर पुलिस थाना क्षेत्र का है। गांव गोबिंदपुरा निवासी राकेश ने बताया कि रविवार दोपहर बाद करीब चार बजे उसकी ताई 50 वर्षीय धनपति अपने घर पर जा रही थी। अचानक ही पड़ोस के तीन-चार लोगों ने उसका रास्ता रोक गाली-गलौज की। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। जिसमें उसे चोट आई।

एक अन्य मामला खरक पुलिस चौकी क्षेत्र का है। गांव खरक निवासी 38 वर्षीय बिजेंद्र ने बताया कि वह मजदूरी करता है। रविवार रात करीब 10 बजे वह अपने घर पर सो रहा था। अचानक ही दो युवक लाठी-डंडा लेकर उसके घर में घुसकर उसके साथ मारपीट की। आरोपी युवकों से उसका कोई विवाद नहीं था और न ही वह उसको जानता है। बेवजह ही उसके साथ मारपीट की गई है। झगड़े में घायलों को उपचार के लिए जिला सामान्य अस्पताल में लाया गया है। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed