फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   BBC women boxers won four medals including one gold in Asian Boxing Championship

Bhiwani News: एशियन मुक्केबाजी प्रतियोगिता में बीबीसी की महिला मुक्केबाजों ने एक स्वर्ण सहित चार पदक जीते

Sun, 12 May 2024 03:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sun, 12 May 2024 03:15 AM IST
विज्ञापन
BBC women boxers won four medals including one gold in Asian Boxing Championship
विजेता महिला मुक्केबाजों का अकादमी में पहुंचने पर स्वागत करते कोच व अ​भिभावक। 
भिवानी। 27 अप्रैल से 8 मई तक कजाकिस्तान में एशियन मुक्केबाजी चैंपियनशिप की अंडर-22 आयु वर्ग की प्रतियोगिता का आयोजन हुआ था। इसमें सेक्टर-13 स्थित भिवानी बॉक्सिंग क्लब की 4 महिला मुक्केबाजों ने एक स्वर्ण सहित चार पदक हासिल किए हैं। पदक विजेता खिलाड़ियों का शनिवार को अकादमी में पहुंचने पर स्वागत किया गया।
विज्ञापन

अकादमी के अध्यक्ष कमल सिंह प्रधान ने कहा कि इस प्रतियोगिता में 52 किलोग्राम भार वर्ग में निशा गुलेरिया ने स्वर्ण, 48 किलोग्राम में सोनिका उर्फ गुड्डी ने रजत, 50 किलोग्राम में तमन्ना बेनीवाल ने रजत व 66 किलोग्राम भार वर्ग में पार्थवी ग्रेवाल ने कांस्य पदक प्राप्त किया है। उन्होंने कहा कि बीबीसी की बहुत सारी महिला मुक्केबाज राष्ट्रीय व अंतर राष्ट्रीय की प्रतियोगिताओं में पदक जीत चुकी है। ओलंपिक में देश को पहला पदक भी इसी अकादमी के खिलाड़ी ने दिलाया था। अकादमी के कोच द्रोणाचार्य अवाॅर्डी जगदीश सिंह ने कहा कि मिनी क्यूबा भिवानी के हर खिलाड़ी की जीत अन्य खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनती है। यही वजह है भिवानी के युवाओं में खेल के प्रति एक अलग ही जुनून देखने को मिलता है। इस मौके पर पदक विजेता खिलाड़ियों ने अपनी जीत का श्रेय कोच जगदीश सिंह व परिजनों को दिया है। इस अवसर पर कर्नल मनोज कुमार, कोषाध्यक्ष चंपा देवी, एथलीट कोच जगदीश कुमार, कोच सतीश सांगवान, बंटी पंघाल, कुलदीप सिंह, मनोज कुमार, जयभगवान, सोमबीर शेषमा, साक्षी ढांडा, सोनिया चहल मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed