फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Bawanikheda defeated Loharu 15-2 in Kabaddi

Bhiwani News: कबड्डी में बवानीखेड़ा ने लोहारू को 15-2 से हराया

Sat, 26 Aug 2023 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 26 Aug 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
Bawanikheda defeated Loharu 15-2 in Kabaddi
भीम स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता के अंडर-19 कबड्डी मुकाबले में बहल
भिवानी। भीम स्टेडियम में शनिवार को जिला स्तरीय स्कूली खेल प्रतियोगिता का आगाज हुआ। पहले दिन केवल लड़कियों की स्पर्धाओं आयोजित की गईं। शनिवार को आयोजित अंडर-14 आयु वर्ग की कबड्डी स्पर्धा में बवानीखेड़ा ने लोहारू को 15-2 से व भिवानी की टीम ने तोशाम को 36-34 से हराया। अंडर-17 में भिवानी ने तोशाम को 22-20 से और बवानीखेड़ा ने सिवानी को 23-12 से हराया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला शिक्षा अधिकारी नरेश मेहता व जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी संतोष नागर ने किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर विधायक घनश्याम सर्राफ, हरियाएणा प्राइवेट स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान रामअवतार शर्मा, भिवानी बीईओ सरोज बाला, बहल बीईओ शिव कुमार, सिवानी बहल डाॅ. सुरेंद्र, तोशाम बीईओ रघुबीर सिंह, कैरू बीईओ अनिल शर्मा, लोहारू बीईओ विजय प्रभा व बवानीखेड़ा बीईओ संतोष भॉकर, प्राचार्या सविता घणघस ने शिरकत की। विभिन्न स्पर्धाओं में निर्णायक मंडल की भूमिका राजेश ढांडा, सत्यवान प्रवक्ता, अनिल सांगवान प्रवक्ता, राजेश ढांडा डीपीई, श्रीभगवान डीपीई, प्रीतपाल डीपीई, डाॅ. अनिल कुमार डीपीई, जोगेंद्र पीटीआई, गजानंद एईईओ ने निभाई। इस अवसर पर प्रदीप घनघस, मदन गोपाल, राजपाल तंवर, राजेश्वर, सुरेंद्र, रेनू, कमलेश, मीनू, पुष्पा, कृष्णा, बबीता मौजूद रहे।
विज्ञापन

अंडर-14 आयु वर्ग खो-खो में भिवानी ने कैरू को 22-16 से हराया
डाॅ. अनिल कुमार डीपीई ने बताया कि अंडर-14 आयु वर्ग खो-खो में भिवानी ने कैरू को 22-16 से, तोशाम ने लोहारू को 15-13 से व भिवानी ने सिवानी को 25-20 से हराया। खो-खो के अंडर-19 में भिवानी की टीम ने लोहारू को 27-12 से हराया। इसी प्रकार अंडर-14 आयु वर्ग की वॉलीबाल प्रतियोगिता में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धनाना ने एमडीएच बरालु को और एसकेपीपी सिवानी ने राजकीय उच्च विद्यालय उमरावत की टीम को हराया। अंडर-17 आयु वर्ग में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धनाना ने एसकेपीपी सिवानी को और एमडीएच बरालु ने हलवासिया विद्या विहार भिवानी की टीम को हराया। अंडर-19 की वॉलीबाल में उपदेश स्कूल नूनसर ने उत्तमीबाई स्कूल भिवानी को हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुश्ती के 30 किलोग्राम में भूमिका भिवानी विजेता
अंडर-14 आयुवर्ग की कुश्ती प्रतियोगिता में 30 किलोग्राम में भूमिका भिवानी, 33 किलोग्राम में पायल भिवानी, 36 किलोग्राम में राधिका कैरू, 39 किलोग्राम में पूजा भिवानी प्रथम स्थान पर रही। कुश्ती के ही अंडर-17 आयु वर्ग में 40 किलोग्राम में कॉफी भिवानी, 43 किलोग्राम में मुस्कान भिवानी, 46 किलोग्राम में प्रियंका भिवानी प्रथम रही। अंडर-19 में 50 किलोग्राम में आरती भिवानी, 53 किलोग्राम में मुस्कान, 55 किलोग्राम में पायल भिवानी, 59 किलोग्राम में प्रिया कैरू प्रथम रही।

अंडर-14 आयु वर्ग में 100 मीटर दौड़ में राखी प्रथम

अंडर-14 आयु वर्ग की योग प्रतियोगिता में प्रिया, इशिका, साक्षी, जाह्नवी, योगिता, मुस्कान, रक्षिता, अंडर-17 में इमांशु, मानवी मल्हान, अंचल, यशिका, वृंदा शर्मा, स्वाति, कोमल और अंडर-19 में जया वर्मा, प्रीति, रीतू, भावना, सकीना, मोनिका, सुनीता का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ। अंडर-14 आयु वर्ग में 100 मीटर दौड़ में राखी, 200 मीटर में प्रमिला, 400 मीटर में प्रमिला, 600 मीटर में दीपिका प्रथम रही। अंडर-17 में 300 मीटर में दीक्षा प्रथम रही। अंडर-19 में 1500 मीटर में खुशबू तथा लंबी जंप में भूमिका, ऊंची कूद में मीनाक्षी प्रथम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed