फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Baliali's life convict Anup alias Kirori found hanging from a tree

Bhiwani News: पेड़ से फंदे से लटका मिला बलियाली का उम्रकैदी अनूप उर्फ किरोड़ी

Fri, 16 May 2025 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 16 May 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
Baliali's life convict Anup alias Kirori found hanging from a tree
बवानीखेड़ा (भिवानी)। क्षेत्र के गांव बलियाली निवासी 43 वर्षीय उम्रकैदी अनूप उर्फ किरोड़ी का शव उसके मकान से करीब आधा किलोमीटर दूर खेतों में बने तालाब के किनारे खड़े पेड़ पर रस्सी के सहारे लटका मिला। उसके आत्महत्या करने की आशंका जताई गई है।
विज्ञापन

सिवानी में हुई पुलिस कर्मचारी की हत्या के आरोप में गांव बलियाली निवासी अनूप उर्फ किरोड़ी पिछले 17 साल से उम्र कैद की सजा काट रहा था। उस पर बवानीखेड़ा थाने समेत अन्य कई जगह भी विभिन्न संगीन मामले दर्ज थे। इनमें धमकाना, लूटमार, डकैती, गाड़ी छीनना और जानलेवा हमला करना तक शामिल है।
विज्ञापन

पुलिस जानकारी के अनुसार अनूप 16 अप्रैल को भिवानी जेल से 28 दिन की पैरोल लेकर अपने घर बलियाली आया था। इसकी मियाद पूरी होने पर उसे वीरवार को जिला जेल में लौटना था लेकिन वीरवार सुबह करीब 11 बजे वह अपने घर से दूर खेतों में बने मेसर नामक तालाब के किनारे खड़े वृक्ष पर गले में रस्सी डालकर लटका मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसका पता चलते ही उसके पिता और भाई खेताराम समेत गांव के अन्य व्यक्ति तालाब पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। इस आधार पर थाना प्रभारी शिव कुमार सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पंचनामा, पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

परिजनों ने बताया कि पिछले 17 सालों से भिवानी जेल में उम्रकैद की सजा काट रहा अनूप इससे पहले भी तीन, चार बार पैरोल लेकर घर आ चुका था। पुलिस के अनुसार किरोड़ी के पास कोई सुसाइड नोट या अन्य सामान नहीं मिला है। परिजनों के बयान दर्ज कर पुलिस ने इत्तफाकिया मौत मामले में कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed