फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Badesara's doctor Ashish became a medical officer in the Indian Army

Bhiwani News: भारतीय सेना में मेडिकल ऑफिसर बने बडेसरा के डॉक्टर आशीष

Sat, 13 Dec 2025 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 13 Dec 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
Badesara's doctor Ashish became a medical officer in the Indian Army
आशीष ।
चांग। गांव बडेसरा के होनहार बेटे डॉक्टर आशीष शर्मा ने भारतीय सेना में मेडिकल ऑफिसर (कैप्टन) के रूप में कमीशन प्राप्त कर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है। मिलिट्री ट्रेनिंग सफलतापूर्वक पूरी करने पर हरियाणा सरकार ने उन्हें एक लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया है। यह उपलब्धि युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनी है।
विज्ञापन

डॉ. आशीष शर्मा ने भिवानी के हलवासिया विद्या विहार से बारहवीं तक की पढ़ाई की। उनके पिता रोहताश सिंह गांव धनाना में एसएस के अध्यापक हैं। फरवरी 2023 में आशीष शर्मा को भारतीय सेना में मेडिकल ऑफिसर के रूप में कमीशन प्राप्त हुआ था। साधारण परिवार से निकलकर सेना की वर्दी पहन देश सेवा का सपना साकार करने वाले आशीष ने हाल ही में अपनी कठिन मिलिट्री ट्रेनिंग भी पूरी की है। इस उपलब्धि से पिता मास्टर रोहताश और समस्त कौशिक परिवार में गर्व का माहौल है।
विज्ञापन


अरुणाचल प्रदेश में दे रहे हैं सेवाएं
कैप्टन आशीष शर्मा वर्तमान में अरुणाचल प्रदेश के दुर्गम इलाकों में भारतीय सेना के साथ अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उनकी सफलता पर पिता रोहताश सिंह ने कहा कि बेटे ने परिवार और गांव का नाम रोशन किया है। हरियाणा सरकार द्वारा एक लाख रुपये की सम्मान राशि मिलना इस बात का प्रमाण है कि प्रदेश सरकार होनहार युवाओं और सैनिकों का पूरा सम्मान करती है। गांव बडेसरा में रामनिवास, बलबीर, सरपंच भूपसिंह, पूर्व सरपंच रणबीर, बिजेंद्र कौशिक, मास्टर सुरेश सहित अन्य ग्रामीणों ने आशीष की उपलब्धि पर खुशी जताई और इसे भावी पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed