फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Backward class boundary wall of Chaupal demolished, accused of abusing Sarpanch

Bhiwani News: पिछड़ा वर्ग चौपाल की चहारदीवारी गिराई, सरपंच को गालियां देने का आरोप

Thu, 11 Apr 2024 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 11 Apr 2024 12:35 AM IST
विज्ञापन
Backward class boundary wall of Chaupal demolished, accused of abusing Sarpanch
बहल। गांव पातवान में कुछ लोगों ने ग्राम पंचायत की ओर से बनाई जा रही पिछड़ा वर्ग चौपाल की चहारदीवारी को गिरा दिया। इसके अलावा इन लोगों ने ग्राम सभा की बैठक में जाकर व्यवधान डाला और गांव के सरपंच को जातिसूचक शब्दों से गालियां देते हुए मारपीट का भी आरोप लगाया गया। मामले में पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ एससी एसटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में पातवान गांव के सरपंच रवि कुमार ने बताया कि गांव में पिछड़ा वर्ग चौपाल की ग्राम पंचायत द्वारा चहारदीवारी बनाई जा रही है। 7 अप्रैल को गांव का महेन्द्र मौके पर आया और उसने काम में लगे मिस्त्री, मजदूरों को गंदी गालियां दीं व उनके साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इस पर उक्त लोग काम छोड़कर चले गए। आरोपी ने निर्माणाधीन चहारदीवारी को गिरा दिया। बकौल रविकुमार, इसके बाद 8 अप्रैल को वह ग्राम सभा के मौजिज लोगों के साथ दादा भोमिया के स्टेज पर ग्राम सभा कर रहे थे कि मामले के सभी आरोपी मौके पर आए और उसे जातिसूचक शब्दों को प्रयोग करते हुए गालियां दीं।
विज्ञापन


उक्त लोगों ने उसके साथ मारपीट की और वहां रखी ग्राम पंचायत की कुर्सी को लात मारकर तोड़ दिया। इसके अलावा सभा मेंं तैयार किए गए कागजातों को फाड़ते हुए उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने शिकायतकर्ता की शिकायत पर पातवान के महेंद्र, रणसिंह, अजय व जयसिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed