फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Ayush Director General to inspect the hospital, had just four drugs

आयुष महानिदेशक ने किया अस्पताल का निरीक्षण, मिली सिर्फ चार दवाएं

Tue, 12 Jan 2016 01:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी Updated Tue, 12 Jan 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
Ayush Director General to inspect the hospital, had just four drugs
भिवानी। आयुष विभाग के महानिदेशक डॉ. साकेत ने सामान्य अस्पताल स्थित आयुर्वेदिक अस्पताल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में बेहद कम दवाइयां मिली, जिस पर वह भड़क गए और वेयर हाउस अधिकारियों की क्लास लगाते हुए दवाइयों को कागजी कार्रवाई में नहीं फंसाने के निर्देश दिए। महानिदेशक ने बताया कि जल्द ही प्रदेश के सभी जिलों में पंचकर्मा केंद्र खोले जाएंगे।
विज्ञापन

सोमवार सुबह आयुष विभाग के महानिदेशक डॉ. साकेत कुमार सामान्य अस्प्ताल पहुंचे। यहां उन्होंने आयुर्वेदिक अस्पताल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बेहद कम दवाइयां थी। जिस पर संज्ञान लेते हुए जांच करवाई तो पता चला कि वेयर हाउस में दवाइयां आई हुई है। जिसके बाद वेयर हाउस अधिकारियों को बुलाया गया। आयुष महानिदेशक ने वेयर हाउस अधिकारियों, कर्मचारियों की क्लास लगाते हुए भविष्य में दवाइयां होने पर तुरंत उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

आयुष महानिदेशक ने बताया कि हरियाणा स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रत्येक जिले में पंचकर्मा केंद्र खोले जाने की योजना है। इन केन्द्रों में केरल राज्य की आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति पंचकर्म द्वारा मनुष्य के शरीर की शुद्धि करके उसे रोग मुक्त करने का प्रयास किया जाएगा। दवाइयों बारे में उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा 50 से भी अधिक मान्यता प्राप्त आयुर्वेदिक औषधियां है, जिनमें से नाममात्र की औषधियां ही उपलब्ध है, जो खेद का विषय है। डॉ. साकेत कुमार ने अस्पताल के वार्ड का दौरा कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। महानिदेशक ने ने अस्पताल के ओपीडी कक्ष, औषधालय कक्ष, चिकित्सक कक्ष, योगा कक्ष, पंचकर्म कक्ष तथा अस्पताल के कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में दाखिल मरीजों से बातचीत की और उनको दी जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. दलबीर राठी ने बताया कि जिला आयुर्वेद अस्पताल में 25 बेड की व्यवस्था है। उन्होंने बताया कि जिला के गांव इमलोटा में स्थित अस्पताल में मरीजों के लिए 10 बेड की व्यवस्था की गई है। इसके अतिरिक्त जिला के विभिन्न गांवों में आयुर्वेदिक डिस्पेंसरियां भी है। उन्होंने बताया कि अस्पताल के पंचकर्मा केंद्र के लिए शीघ्र ही आवश्यक मशीनरी मुख्यालय से आने की संभावना है। यहां निरीक्षण के बाद महानिदेशक डॉ. साकेत कुमार ने ईमलोटा स्थित आयुर्वेदिक अस्पताल का भी अवलोकन किया। इस अस्पताल में महानिदेशक ने बिजली व्यवस्था न होने तथा इमारत की जर्जर अवस्था पर चिंता व्यक्त की तथा संबंधित अधिकारियों को तुरंत प्रभाव से व्यवस्था दुरुस्त करने के कड़े दिशा-निर्देश दिए। इस मौके पर सिविल सर्जन डॉ. रणदीप पूनिया, डॉ. भारत भूषण, डॉ. विजय कामरा, डॉ. सुनील, डॉ. राजकुमार वैद्य आदि मौजूद रहे।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed