फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Attempted theft in the branch of Sarva Haryana Gramin Bank, records burnt by fire

Bhiwani News: सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक की शाखा में चोरी की कोशिश, आग से जला रिकॉर्ड

Mon, 10 Jul 2023 09:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 10 Jul 2023 09:33 PM IST
विज्ञापन
Attempted theft in the branch of Sarva Haryana Gramin Bank, records burnt by fire
भिवानी: गांव तिगड़ाना में चोरी के घटनास्थल पर जांच करती पुलिस व मौके पर मौजूद ग्रामीण। 
भिवानी। गांव तिगड़ाना में सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक शाखा के अंदर रविवार रात को चोर घुस गए। चोर बाहर खिड़की पर लगी लोहे की जाली और सरिये को काटकर अंदर घुसे। इसके बाद चोरों ने बैंक में सेफ चैंबर को काटने की कोशिश भी की, मगर नाकाम रहे। बैंक शाखा के अंदर सोमवार सुबह ग्रामीणों को धुआं उठता हुआ दिखाई दिया तो इसकी सूचना बैंक अधिकारियों व सदर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने आग करीब घंटे भर की मशक्कत के बाद काबू पाया। आग से बैंक के अंदर रखा पुराना रिकॉर्ड नष्ट हो गया।
विज्ञापन

बैंक शाखा में चोरी के प्रयास की जानकारी पर सदर पुलिस थाना, साइबर और फॉरेंसिक एक्सपर्ट टीम भी मौके पर पहुंची। वारदात के दौरान बैंक के सेफ चैंबर में साढ़े 22 लाख रुपये की नकदी रखी थी, जो पूरी तरह से सुरक्षित बच गई है। भिवानी-जींद हाईवे पर गांव तिगड़ाना में सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक की शाखा में रविवार देर रात को चोर घुस गए। चोर बैंक शाखा की साइड में सुनसान गली के अंदर लगी बाहरी खिड़की की जाली काटने के बाद कटर से सरिये को काटकर अंदर घुसे। इसके बाद चोरों ने बैंक के अंदर सेफ चैंबर को कटर से काटने की कोशिश की।
विज्ञापन

अंदेशा यह भी लगाया जा रहा है कि कटर की चिंगारी से शायद बैंक के अंदर आग लग गई या फिर ये भी हो सकता है चोरों ने चोरी में नाकाम रहने के बाद सबूत मिटाने के लिए बैंक शाखा के अंदर जानबूझकर आग लगाई है। हालांकि सोमवार सुबह जब ग्रामीणों को बंद शाखा के शटर से धुआं बाहर निकलता देखा तो इसकी जानकारी बैंक शाखा मैनेजर को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैंक शाखा मैनेजर दीपक कुमार ने मौके पर पहुंचकर शटर खुलवाया तो अंदर घना धुआं छाया हुआ था। मौके पर पहुंचे दमकल विभाग के कर्मचारियों ने बैंक शाखा के अंदर आग पर करीब एक घंटे बाद काबू पाया। इसके बाद पुलिस व फॉरेंसिक एक्सपर्ट टीम अंदर पहुंची और जांच शुरू की।





चोरों ने एक सीसीटीवी कैमरा तोड़ा, दूसरे की बदली लोकेशन

चोरों ने अंदर घुसते ही एक सीसीटीवी कैमरे को तोड़ डाला, जबकि दूसरे कैमरे की लोकेशन भी छत की तरफ कर डाली। इसी वजह से बैंक शाखा के अंदर चोरों की करतूत सीसीटीवी कैमरे में भी कैद नहीं हो पाई। चोर इतने शातिर थे कि उन्होंने सेफ चैंबर को तोड़ने के लिए कई तरीके अपनाए। वहां बैठकर शराब भी पी। बैंक शाखा के अंदर दो खाली शराब बोतल और नमकीन के पैकेट मिले हैं। वहीं पुलिस के हाथ संदिग्ध चोरों की भी कोई सीसीटीवी फुटेज अभी तक हाथ नहीं लगी है।





करीब दो साल पहले ही यहां शिफ्ट हुई है बैंक की शाखा

करीब दो साल पहले ही सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक शाखा इस भवन में शिफ्ट हुई है। इससे पहले ये शाखा गांव में ही थोड़ी दूर दूसरे भवन में थी। इस भवन के दो तरफ गली और एक तरफ खाली प्लाॅट लग रहा है। इसी का फायदा उठाकर चोरों ने यहां वारदात को अंजाम देने की हिमाकत की।





रात को नहीं होता कोई सुरक्षा कर्मी

बैंक शाखा के अंदर रात के समय न तो कोई चौकीदार रहता है न यहां कोई सुरक्षा कर्मी तैनात था। इसी का फायदा उठाकर ग्रामीण क्षेत्र के बैंकों को चोर अपना निशाना बना रहे हैं। चोरों ने यहां कई घंटों तक चोरी का प्रयास किया, किसी को उनकी हरकतों की भनक तक नहीं लगी। सेफ चैंबर टूट जाता तो शायद चोर नकदी पर भी हाथ साफ कर जाते। लेकिन चोरों ने कई घंटों तक कोशिश के बाद सेफ चैंबर नहीं टूटा तो वे यहां पर अपना सबूत मिटाने या फिर कटर से उठी चिंगारी से बैंक शाखा का रिकॉर्ड को जलता हुआ ही छोड़कर भाग गए। अब सीआईए की टीम भी इस मामले की तहकीकात में जुटी है।





करीब डेढ़ माह पहले चांग में भी काटे थे एटीएम के शटर के ताले

गांव चांग बस स्टैंड पर भी करीब डेढ़ साल पहले एटीएम के शटर कटर से काटकर नकदी चोरी की नाकाम कोशिश हुई थी। लेकिन सेंट्रल लॉक नहीं तोड़ पाए थे। इस वारदात में कई दिनों तक पुलिस ने तहकीकात की और इस मामले में मुख्य आरोपी और उसके साथी को पकड़कर पटाक्षेप भी कर डाला।


मुझे सूचना मिली थी कि बैंक शाखा में धुआं उठ रहा है। जब मैं मौके पर पहुंचा तो अंदर पुराना रिकॉर्ड जल चुका था और अंदर सेफ चैंबर को तोड़ने की भी कोशिश की गई है, लेकिन चोर नाकाम रहे। सेफ चैंबर के अंदर 22 लाख 50 हजार 222 रुपये की नकदी सुरक्षित है। पुलिस को मामले की शिकायत दी गई है।


-दीपक कुमार, मैनेजर, बैंक शाखा सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक, तिगड़ाना।

चोरों ने कटर से खिड़की की जाली और सरिया काटकर अंदर प्रवेश किया और फिर सेफ चैंबर को कटर से तोड़ने की कोशिश की है। बैंक का कैश चोरी नहीं हुआ है। बैंक शाखा के अंदर आग लगी या फिर लगाई गई है, इसकी भी जांच कर रहे हैं वहीं बैंक शाखा प्रबंधक की शिकायत पर इस संबंध में केस दर्ज हुआ है। फिलहाल मामले की जांच कर रहे हैं।

- रमेश चंद्र, एसएचओ, सदर पुलिस थाना, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed