{"_id":"6724ff060dfb1eb77909a596","slug":"attempt-to-steal-in-sarva-haryana-gramin-bank-branch-siren-rang-when-strong-room-latch-was-cut-bhiwani-news-c-125-1-bwn1004-125133-2024-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक की शाखा में चोरी का प्रयास, स्ट्रॉन्ग रूम की कुंडी काटने पर बज उठा सायरन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक की शाखा में चोरी का प्रयास, स्ट्रॉन्ग रूम की कुंडी काटने पर बज उठा सायरन
Fri, 01 Nov 2024 09:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Fri, 01 Nov 2024 09:47 PM IST
विज्ञापन
भिवानी। दिवाली पर गांव दुल्हेड़ी की सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक शाखा में चोरी प्रयास का मामला सामने आया है। इसकी शिकायत तोशाम पुलिस थाना में दी गई है। पुलिस ने शाखा प्रबंधक की शिकायत पर इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ चोरी प्रयास का केस दर्ज किया है।
तोशाम पुलिस को दी शिकायत में गांव दुल्हेड़ी सर्व ग्रामीण बैंक शाखा प्रबंधक नरेंद्र सैनी ने बताया कि गत 30 अक्तूबर को अपने समस्त स्टाफ सहित शाम पांच बजे बाद शाखा को अच्छी तरह बंद कर गए थे। 31 अक्तूबर को दिवाली का त्योहार पर बैंक शाखा की छुट्टी थी।
एक नवंबर की रात को पौने तीन बजे बैंक के क्लर्क मंदीप कुमार का फोन आया कि बैंक का सायरन बज रहा है। दिनेश जो बैंक शाखा के समीप ही साइड में बनी लाइब्रेरी में सो रहा था। उसने बैंक शाखा का सायरन बजने पर सूचना सतीश, दीपक को दी। इसके बाद सतीश ने यह सूचना जयदेव को दी। इसके बाद क्लर्क मंदीप के बार यह जानकारी पहुंची।
विज्ञापन
शाखा मैनेजर ने डायल 112 पर इसकी सूचना दी। इस पर मंदीप कुमार को बैंक में जाकर चेक करने के लिए बोला गया। मंदीप ने बैंक शाखा में पहुंचकर बताया कि मुख्य गेट की कुंडी को काटा गया है। इसके बाद चोरों ने बैंक शाखा में स्ट्राॅन्ग रूम की कुंडी को भी काट दिया। इसके बाद बैंक का सायरन बज उठा तो चोर वहां से भाग निकले।
डायल 112 की टीम ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया वहीं तोशाम पुलिस थाना में इसकी जानकारी दी। तोशाम पुलिस ने बैंक शाखा में पहुंचकर निरीक्षण किया और बैंक शाखा प्रबंधक की शिकायत पर बैंक शाखा के अंदर चोरी का प्रयास करने पर अज्ञात के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।