फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Attempt to kidnap two girl students returning home from school

Bhiwani News: स्कूल से घर लौट रही दसवीं और बारहवीं कक्षा की दो छात्राओं का अपहरण का प्रयास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jan 2023 10:50 PM IST
विज्ञापन
Attempt to kidnap two girl students returning home from school
भिवानी। गांव बामला के एक सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली पड़ोसी गांव की दो सगी बहनों का बीच रास्ते में गाड़ी सवार तीन युवकों ने अपहरण का प्रयास किया। लड़कियों के चिल्लाने पर दो युवकों को काबू कर पुलिस के हवाले किया गया। वहीं एक आरोपी गाड़ी लेकर भाग निकला।
विज्ञापन

सदर पुलिस ने लड़कियों के पिता की शिकायत पर गांव बामला निवासी तीन युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। घटना दस जनवरी दोपहर दो बजे की है। वीरवार को पीड़ित लड़कियां परिजनों के साथ बाल कल्याण समिति कार्यालय में पहुंचीं। जहां उन्होंने सदर पुलिस थाना की महिला जांच अधिकारी पर उनके बयान बदलने के आरोप लगाए। वहीं कमजोर धाराओं के तहत आरोपियों पर केस दर्ज कर मामले को रफादफा किए जाने के आरोप जड़े। फिलहाल बाल कल्याण समिति ने इस मामले में कड़ा संज्ञान लिया है। शुक्रवार को बाल कल्याण समिति पीड़ित लड़कियों की काउंसिलिंग भी कराएगी।
विज्ञापन

बाल कल्याण समिति कार्यालय में पहुंची दो सगी बहनों ने बताया कि वे अपने गांव से बामला के एक सरकारी स्कूल में दसवीं और बारहवीं कक्षा में पढ़ती हैं। 16 और 15 वर्षीय दोनों बहनें घर से स्कूल और स्कूल से घर पैदल ही आती जाती हैं। गत दस जनवरी की सुबह करीब साढ़े नौ बजे गांव बामला निवासी तीन युवकों ने गाड़ी में जबरन बैठाने का प्रयास किया और उन्हें फोन नंबर देने की कोशिश की, लेकिन लड़कियां किसी तरह बचकर स्कूल पहुंच गईं। दोपहर करीब दो बजे बाद जब दोनों बहनें स्कूल से पैदल ही घर लौट रही थीं तो रास्ते में फिर से तीनों आरोपियों ने गाड़ी से उनका रास्ता रोक दिया और उनको जबरन गाड़ी में बैठाने की कोशिश की। इस दौरान वह चिल्लाने लगीं तो आसपास के लोगों ने दो युवकों को पकड़ लिया, जबकि एक युवक गाड़ी लेकर भाग निकला। आरोपियों को पुलिस के हवाले किया गया। पीड़ित लड़कियों के पिता की शिकायत पर सदर पुलिस ने तीनों आरोपियों गांव बामला निवासी रवि, निखिल और दीक्षित के खिलाफ छेड़छाड़ व पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित लड़कियों ने बाल कल्याण समिति के समक्ष लिखित शिकायत देकर आरोप लगाया कि पुलिस की महिला जांच अधिकारी ने उनके बयानों के हिसाब से मामला दर्ज नहीं किया, जबकि आरोपियों ने उनके अपहरण की कोशिश की थी और रास्ता भी रोका था। जिस पर पुलिस ने कोई धारा तक नहीं लगाई। लड़कियों के पिता ने बताया कि गांव के सरपंच व मौजिज लोगों के साथ पुलिस को शिकायत दी गई थी, लेकिन उनकी पहले वाली शिकायत को दर्ज नहीं किया और उन पर दबाव बनाकर दूसरी शिकायत लिखवाई गई और उस पर कमजोर धाराओं के तहत पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। आरोपी उनकी बेटियों का अपहरण करने आए थे।
हमारे संज्ञान में दो नाबालिग बहनों ने रास्ता रोककर गाड़ी में अपहरण किए जाने की कोशिश करने और स्कूल आते-जाते समय पिछले ढाई माह से कुछ युवकों द्वारा परेशान किए जाने के आरोप लगाए हैं। पीड़ित लड़कियों ने समिति के समक्ष लिखित शिकायत दी है। शुक्रवार को इनकी काउंसलिंग कराई जाएगी। उसी आधार पर समिति की ओर से इस संबंध में आगामी कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक को लिखा जाएगा।

- सतेंद्र तंवर, सदस्य बाल कल्याण समिति भिवानी।
पीड़ित लड़कियों के पिता की तरफ से लिखित शिकायत दी गई थी। ये शिकायत भी खुद लड़कियों के पिता ने लिखी थी। उसी आधार पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
-सुरेंद्र सिंह, इंचार्ज खरककलां, पुलिस चौकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed