फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Attempt to crush former soldier with vehicle over land dispute, injured

Bhiwani News: जमीन के विवाद को लेकर पूर्व सैनिक को गाड़ी से कुचलने का प्रयास, घायल

Sat, 30 Sep 2023 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 30 Sep 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
Attempt to crush former soldier with vehicle over land dispute, injured
भिवानी। कितलाना रोड पर पूर्व सैनिक को जमीन के विवाद को लेकर गाड़ी से कुचलने के प्रयास का मामला सामने आया है। इस मामले में पूर्व सैनिक ने पुलिस को शिकायत दी है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का प्रयास, धमकी, लापरवाही से वाहन चलाने से संबंधित धाराओं के तहत सदर थाने में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव कितलाना निवासी कुलदीप ने बताया कि वह भूतपूर्व सैनिक है। गत 24 सितंबर को अपने खेत में हरा-चारा लेने के लिए गया था। सुबह करीब साढ़े सात बजे वह हरा-चार लेकर घर के लिए आ रहा था। जब वह कितलाना रोड पर चढ़ा तो उसके गांव का रामफल अपनी कैंटर लिए रोड पर खड़ा था। रामफल ने जानबूझकर उसकी बाइक में तेज रफ्तार कैंटर से टक्कर मारी। इसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से उसको भिवानी के एक निजी अस्पताल में पहुंचाया गया।
विज्ञापन

कुलदीप ने बताया कि रामफल का उसके साथ जमीन को लेकर विवाद है। इसके कारण उसने इस वारदात को अंजाम दिया। कुलदीप ने बताया कि आरोपी घटना के बाद भी गांव में उसे मारने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article