फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Attar Singh of Bhiwani got a lottery of five crores

भिवानी: बड़दू मुगल के अत्तर सिंह की लगी पांच करोड़ की लॉटरी, 15 साल में खर्च किए 10 लाख रुपये

Mon, 03 Jan 2022 12:26 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 03 Jan 2022 12:26 AM IST
सार

गांव बड़दू मुगल के अत्तर सिंह की पांच करोड़ की लॉटरी लगी है। उन्होंने लॉटरी के लिए 15 साल में 10 लाख रुपये खर्च किए। अत्तर सिंह आर्मी के नायक पद से सेवानिवृत्त हैं।

विज्ञापन
Attar Singh of Bhiwani got a lottery of five crores
अत्तर सिंह की लगी पांच करोड़ की लॉटरी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के भिवानी जिले के गांव बड़दू मुगल निवासी पूर्व सैनिक ने नगालैंड सरकार से पांच करोड़ रुपये की लॉटरी जीती है। वह सेना में नायक पद से सेवानिवृत्त हैं और पिछले 15 साल से लॉटरी खरीद रहे हैं। उन्होंने बताया कि वे अब तक लगभग 10 लाख रुपये लॉटरी पर खर्च कर चुके हैं।

विज्ञापन


हालांकि इस दौरान कई छोटे इनाम निकल चुके हैं, मगर 15 साल के प्रयास के बाद अब उनका पहला इनाम निकला है। 30 फीसदी टैक्स कटने के बाद उनको साढ़े तीन करोड़ रुपये मिलेंगे। उन्होंने बताया कि वह यह लॉटरी जीतने के बाद भी सामान्य जीवन ही जीएंगे और इस आमदनी का कुछ हिस्सा सामाजिक कार्यों में भी खर्च करेंगे।
विज्ञापन


बड़दू मुगल निवासी अत्तर सिंह ने बताया कि वह वर्ष 2007 में सेना से रिटायर हो गए थे। उसके बाद कुछ काम करने की सोची। इसके बाद उन्होंने लॉटरी खरीदनी शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि उनके दो बेटे हैं और वे दोनों भी सेना में ही हैं। लगभग छह महीने पहले भी उन्हें 90 हजार रुपये की लॉटरी लगी थी, मगर यह संतोषजनक नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अत्तर सिंह ने बताया कि उन्होंने मन में ठान लिया था कि जब तक अच्छी खासी लॉटरी नहीं लगती तब तक प्रयास जारी रखेंगे। अब उनका सपना पूरा हो गया है। उन्होंने बताया कि इस धनराशि को खर्च करने के बारे में अभी तक कोई योजना नहीं बनाई है।

शुरू में नहीं हुआ विश्वास, कई बार देखा

अत्तर सिंह ने बताया कि शुरू में जब उन्होंने देखा कि उनकी टिकट का नंबर पहले स्थान पर आया है तो उनको भरोसा नहीं हुआ। उन्होंने लगातार कई बार नंबर का मिलान किया। उसके बाद उन्होंने टिकट देने वाली एजेंसी के संचालक से बात कर पुष्टि की। तब जाकर उन्हें इस बात पर यकीन हुआ कि उन्हें पांच करोड़ रुपये की लॉटरी लग गई है।

अब दोबारा नहीं खरीदेंगे टिकट

अत्तर सिंह ने बताया कि उनका सपना पूरा हो चुका है और अब वे दोबारा जीवन में कभी भी लॉटरी की टिकट नहीं खरीदेंगे। उनके साथ लॉटरी टिकट एजेंसी संचालक लक्ष्मण सिंह भी मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि उन्होंने 24 दिसंबर को डीयर क्रिसमस एंड न्यू ईयर बंपर लॉटरी के पांच टिकट 10 हजार रुपये में किल्लांवाली से खरीदे थे। एक तारीख को इंटरनेट पर उसका रिजल्ट आया तो खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

कोलकाता जाना पड़ेगा

अत्तर सिंह ने बताया कि लॉटरी को कैश कराने के लिए उन्हें सरकार द्वारा बताए गए सभी दस्तावेज लेकर कोलकाता जाना पड़ेगा। वहां सभी दस्तावेज जमा कराने के एक महीने बाद लॉटरी की रकम उनके खाते में भेज दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed