{"_id":"6a78d3d854863105de0a3c9b","slug":"attacked-with-a-pipe-after-barging-into-the-liquor-shop-office-in-katwar-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-155247-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: कतवार में शराब ठेके के कार्यालय में घुसकर पाइप से किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: कतवार में शराब ठेके के कार्यालय में घुसकर पाइप से किया हमला
विज्ञापन
बहल। थाना क्षेत्र के गांव कतवार में शराब ठेके के कार्यालय में घुसकर एक व्यक्ति पर लोहे की पाइप से कथित रूप से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने घायल सोमबीर की शिकायत पर चार युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। घटना आठ अगस्त की रात करीब 8:30 बजे की बताई जा रही है। घायल का हिसार के अस्पताल में उपचार चल रहा है।
कतवार निवासी सोमबीर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह खेतीबाड़ी करता है और कतवार बस अड्डे स्थित शराब ठेके में हिस्सेदार है। ठेके से करीब 500 मीटर दूर पटौदी की तरफ सड़क किनारे उसने चंदन का कार्यालय किराये पर लिया हुआ है। शिकायत के अनुसार आठ अगस्त की रात वह चंदन और कार्यालय कर्मचारी सन्नी के साथ कार्यालय के बाहर कुर्सियों पर बैठकर बातचीत कर रहा था।
इसी दौरान कतवार की तरफ से बाइक पर चार युवक वहां पहुंचे। शिकायत में आरोप है कि युवकों के हाथों में लोहे की पाइप थीं और उन्होंने आते ही सोमबीर पर हमला करने का प्रयास किया। बचने के लिए वह कार्यालय के अंदर जाने लगा तो आरोपियों ने उसे पकड़कर नीचे गिरा दिया। एक युवक ने उसे पकड़ लिया जबकि अन्य युवकों ने लोहे की पाइप से उस पर कई वार किए।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता के अनुसार मारपीट के दौरान वह बेहोश हो गया। आरोप है कि इसके बाद भी युवकों ने उसके सिर, हाथ और पैरों पर पाइप से वार किए। चारों युवक कथित तौर पर जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गए। आरोपियों ने कार्यालय में मौजूद चंदन और सन्नी को भी डराकर वहां से भगा दिया।
सूचना मिलने पर सोमबीर का भतीजा मौके पर पहुंचा और उसे एंबुलेंस की मदद से हिसार के अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां उसका उपचार चल रहा है। बहल थाना प्रभारी उग्रसेन ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।