फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Attacked the team of city police station in-charge who arrived to check the illegal liquor compound

अवैध शराब अहाते की चेकिंग के लिए पहुंचे शहर थाना पुलिस प्रभारी की टीम पर किया हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Oct 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Attacked the team of city police station in-charge who arrived to check the illegal liquor compound
भिवानी। शहर के हनुमान गेट क्षेत्र स्थित एक अवैध अहाते पर चेकिंग के दौरान बुधवार देर शाम करीब आठ बजे शहर थाना पुलिस एसएचओ की टीम ने तेजधार हथियार से हमला कर दिया। हमले का आरोपी इलाके में पहले भी इस तरह की वारदात को अंजाम दे चुका है। वहीं इस हमले में पुलिस शहर थाना एसएचओ सहित एक ईएचसी को चोटें आईं। वहीं पुलिस टीम पर भी पथराव किया गया। हमले के बाद आरोपी मौके से भाग गया। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश मेें जुटी है।
विज्ञापन

शहर थाना पुुलिस एसएचओ हरिओम टीम के साथ बुधवार देर शाम करीब आठ बजे गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उसे हनुमान गेट क्षेत्र में एक शराब का अवैध अहाता खुला दिखाई दिया। जिसे देखकर एसएचओ अपनी टीम के साथ वहां पहुंचे। लेकिन पुलिस टीम को देखकर वहां अहाता संचालक तैश में आ गया और कथित तौर पर पुलिस थाना एसएचओ पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। इसी दौरान ईएचसी उमेद सिंह को भी चोटें आई। इस हमले में एसएचओ के सिर और हाथ की कोहनी के पास चोटें आईं। वहीं उनकी वर्दी भी आरोपी ने फाड़ डाली। पुलिस टीम ने उसे पकड़ने का प्रयास किया तो वह अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला।
विज्ञापन

सिटी एसएचओ हरिओम व ईएचसी उमेद सिंह को नागरिक अस्पताल की इमरजेंसी में लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार दिया। एसएचओ हरिओम ने बताया कि आरोपी हंसा इलाके में अवैध गतिविधियां चलाता है और अवैध रूप से शराब का अहाता चला रहा है। जिसकी जांच के दौरान आरोपी ने उनकी टीम पर हमला कर दिया। पुलिस पर पत्थराव भी किया गया। वहां से आरोपी भाग गया। पुलिस इस मामले में कार्रवाई कर रही है। बता दें कि कुछ साल पहले भी आरोपी ने इसी तरह जैन पुलिस चौकी इंचार्ज पर हमला कर दिया था। इस हमले में उन्हें गंभीर चोटें आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed