फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   At present, there is a need to do farming with new technology and scientific methods: Ranbir

वर्तमान में नई तकनीकी व वैज्ञानिक पद्धति से खेती करने की जरूरत : रणबीर

Sun, 08 Jun 2025 10:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sun, 08 Jun 2025 10:31 PM IST
विज्ञापन
At present, there is a need to do farming with new technology and scientific methods: Ranbir
गांव मंढाण में ऑर्गेनिक हरियाली नर्सरी के उदघाटन पर आयोजित कार्यक्रम में किसानों को सम्मानित कर
तोशाम (भिवानी)। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि घटती जोत एवं बदलते मौसम के अनुरूप किसानों को पारंपरिक खेती की जगह नई तकनीकी व वैज्ञानिक पद्धति से खेती करने की जरूरत है। उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि वे परंपरागत खेती को छोड़ कर नवीनतम तकनीक को अपनाएं और अपनी आमदनी बढ़ाएं। वे रविवार को गांव मंढाण में ऑर्गेनिक हरियाली नर्सरी के उद्घाटन कार्यक्रम के बाद लोगों को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री ने प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया। डॉ. अशोक बिरथल ने बताया कि धर्मबीर बिरथल ने पगड़ी पहनाकर कैबिनेट मंत्री का सम्मान किया। कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि खेती में नई तकनीकों अपनाएं, ताकि प्रदेश के किसान भी उद्यमी बनने की ओर अग्रसर हों। नई तकनीकों से न सिर्फ किसानों को लाभ होगा, बल्कि प्रदेश में बागवानी के क्षेत्र में अलग पहचान बनेगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार न केवल निशुल्क ट्रेनिंग देती है, बल्कि किसानों को अत्याधुनिक खेती अपनाने के लिए सब्सिडी पर कृषि यंत्र, पोली हाऊस, नेट हाउस व अन्य तकनीकों की सहायता भी दे रही है। आकाशवाणी केंद्र हिसार से आजाद दूहन ने हरियाणवी संस्कृति से जुड़े चुटकलों से लोगों का मनोरंजन किया। इस अवसर पर हिसार से डीएफओ डॉ. रोहताश, अमित लोहिया, मास्टर रणबीर, महाबीर, सरपंच पवन छपारिया, सहदेव वर्मा, रोहताश दहिया, विजेंद्र कस्वां, बलवंत सिंह, रामफल वर्मा, मुकेश डालमिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed