फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Assistant eye doctor comes three days a week in Kairu CHC, no permanent facility

Bhiwani News: कैरू सीएचसी में एक सप्ताह में तीन दिन आते हैं सहायक नेत्र चिकित्सक, नहीं स्थायी सुविधा

Fri, 04 Aug 2023 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 04 Aug 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
Assistant eye doctor comes three days a week in Kairu CHC, no permanent facility
 कैरू सीएचसी।
कैरू। बदलते मौसम के साथ ही आंखों में संक्रमण से बीमार होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ गई है। क्षेत्र से रोजाना 20 से 25 आई फ्लू के मरीज कैरू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच रहे हैं। कैरू गांव की सीएचसी के अंतर्गत करीब 25 के मरीजों का मुख्य स्वास्थ्य केंद्र है। लेकिन यहां पर नेत्र विशेषज्ञ का पद खाली है।
विज्ञापन

एक सप्ताह में तीन दिन सहायक नेत्र चिकित्सक आते हैं। वहां पर उसकी तैनाती तीन दिन के लिए डेपुटेशन पर लगाई गई है। हाल ही में चल रही आई फ्लू का संक्रमण अधिक बढ़ता जा रहा है। मरीजों को इलाज के लिए भटकना पड़ रहा है। आई फ्लू से पीड़ितों को भिवानी या तोशाम शहरों के निजी अस्पताल या झोलाछापों से अपना इलाज करवा रहे हैं।स्वास्थ्य केंद्र में आई ड्राप भी नहीं है। ऐसे में आई फ्लू के शिकारियों को निजी अस्पताल से दवाई खरीदनी पड़ रही।
विज्ञापन

हर गांव में हैं आई फ्लू के मरीज

क्षेत्र के सरपंच सुंदरपाल, लाला पहलवान, भवानी सिंह, कोच मातूराम पायल, छोटूराम पूनिया, पूर्व सरपंच सतबीर चंदाबास, मोहन लाल जांगड़ा, विकास लेघां, पंकज देवराला ने बताया कि प्रत्येक गांव में आई फ्लू के मरीज हैं। उनको निजी अस्पताल या मेडिकल स्टोर से आई ड्राप खरीदनी पड़ रही है। कैरू सीएचसी में स्थायी नेत्र चिकित्सक नहीं होने से मरीजों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चिकित्सक ने दी सलाह

कैरू सीएचसी के चिकित्सा अधिकारी डा. दिनेश मालवाल ने बताया कि उमस भरे मौसम में बैक्टीरिया के विषाणु आंखों के संपर्क में आकर इंफेक्शन कर देते हैं। इससे प्रदूषण के कारण भी इंफेक्शन बढ़ता है। इसलिए दूसरों के संपर्क में आने से बचने की जरूरत है। साथ ही चश्मा जरूर लगाएं। साबुन और पानी से बार-बार हाथ धोएं। प्रभावित आंख पर आइस पैक का प्रयोग करें। घरों से निकलने पर काला चश्मा का प्रयोग करें। आंख को बार-बार ना छुए। साफ रुमाल, तोलिया, कपड़ा व बिस्तर का ही प्रयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed