फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Ashok won from Dhekiajuli assembly constituency by 48,311 votes.

Bhiwani News: ढेकियाजुली विधानसभा क्षेत्र से 48,311 वोटों से जीते अशोक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Ashok won from Dhekiajuli assembly constituency by 48,311 votes.
अशोक ​सिंघल
ढिगावामंडी। गांव नकीपुर की मिट्टी से जुड़े भाजपा प्रत्याशी अशोक सिंघल ने असम के ढेकियाजुली विधानसभा क्षेत्र से 48,311 वोटों के भारी अंतर से जीत दर्ज कर ऐतिहासिक विजय हासिल की। उनकी जीत की खबर मिलते ही पैतृक गांव नकीपुर और आसपास के क्षेत्रों में खुशी की लहर दौड़ गई और लोगों ने मिठाइयां बांटकर व ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाया।
विज्ञापन

अशोक सिंघल ने हरियाणा के एक साधारण परिवार से निकलकर असम को अपनी कर्मभूमि बनाया और जनसेवा, संगठन क्षमता तथा जनता के बीच सक्रियता के बल पर मजबूत राजनीतिक पहचान स्थापित की।
विज्ञापन

वर्षों से सामाजिक सरोकारों और लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय रहे सिंघल ने अपनी मेहनत, सादगी और नेतृत्व क्षमता के दम पर लोगों का विश्वास जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि उनकी यह सफलता युवाओं के लिए प्रेरणा है कि छोटे गांव से निकलकर भी मेहनत, ईमानदारी और समर्पण के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई जा सकती है। गांव के बुजुर्गों ने इसे क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया जबकि युवाओं ने इसे नई पीढ़ी के लिए उत्साहवर्धक उपलब्धि माना।
ग्रामीणों ने कहा कि अशोक सिंघल की इस ऐतिहासिक जीत ने साबित कर दिया है कि जड़ों से जुड़े लोग अपने संस्कार और कर्मठता के दम पर नई ऊंचाइयों को छू सकते हैं।

उन्होंने उनकी सफलता पर गर्व जताते हुए उम्मीद जताई कि वे आगे भी जनसेवा के नए आयाम स्थापित करेंगे। अशोक सिंघल का गांव नकीपुर से गहरा जुड़ाव बना हुआ है। उनका परिवार भले ही असम में रहता है लेकिन गांव की परंपराओं और आस्था से उनका संबंध कायम है और वे गांव के सामाजिक व पारिवारिक कार्यक्रमों में समय-समय पर शामिल होते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed