फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Ashish and Tamanna finished first in the 100-meter race.

Bhiwani News: 100 मीटर दौड़ में आशीष और तमन्ना प्रथम

Fri, 14 Nov 2025 02:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 14 Nov 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
Ashish and Tamanna finished first in the 100-meter race.
भिवानी। केएम पब्लिक स्कूल में वीरवार को अंतर विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया। खेल प्रतियोगिता में कक्षा नौवीं से बारहवीं के विद्यार्थियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

लड़कों की 100 मीटर दौड़ में केएम पब्लिक स्कूल से आशीष प्रथम, हलवासिया विद्या विहार से यश शर्मा द्वितीय और जन सेवा विद्या विहार से धीरज तीसरे स्थान पर रहा। लड़कियों के वर्ग में हलवासिया विद्या विहार से तमन्ना प्रथम, उतमी बाई आर्य कन्या हाई स्कूल से गुंजन द्वितीय, सेंट जेवियर स्कूल से सोनल तीसरे स्थान पर रही। इससे पूर्व स्पर्धा का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष मनीष सिंघानिया, सचिव राजेश मोडा, प्रबंधक आनंद बासिया, समिति सदस्य जितेंद्र गोयल, प्राचार्या रेनू सैनी, उप प्राचार्या नीलम गौतम ने किया।
विज्ञापन

थ्री लेग रेस में हलवासिया विद्या विहार से अनुज और सौरव प्रथम, केएम पब्लिक स्कूल से कुणाल और सक्षम द्वितीय, जन सेवा विद्या विहार से दीपांशु और विनय तीसरे स्थान पर रही। इसी स्पर्धा में लड़कियों के वर्ग में हलवासिया विद्या विहार से सिया और तमन्ना प्रथम, जन सेवा विद्या विहार से भावना और सीमा द्वितीय तथा पंडित सीताराम शास्त्री स्कूल से हर्षिता और भूमिका तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन लेग रेस में लड़कों के वर्ग में हलवासिया विद्या विहार से रितविक प्रथम, सर्वपल्ली राधाकृष्णन से शेखर द्वितीय, केएम पब्लिक स्कूल से विनय तीसरे स्थान पर रहा। लड़कियों में केएम पब्लिक स्कूल की कशिश प्रथम, सेंट जेवियर स्कूल से साक्षी द्वितीय तथा पंडित सीताराम शास्त्री से साक्षी तीसरे स्थान पर रहा। बोरी दौड़ में हलवासिया विद्या विहार से अनुज प्रथम व सर्वपल्लीराधाकृष्णन स्कूल से प्रशांत द्वितीय, आदर्श विद्या मंदिर से सिद्धार्थ तीसरे तथा लड़कियों में उत्तमी बाई आर्य कन्या हाई स्कूल से गुंजन प्रथम, सेंट जेवियर स्कूल से दीक्षिता द्वितीय व आदर्श विद्या मंदिर से विधि तीसरे स्थान पर रही।
रस्सा कूद दौड़ में सेंट जेवियर स्कूल से रोहित प्रथम, हलवासिया विद्या विहार से मोक्ष द्वितीय, आदर्श विद्या मंदिर से विवेक तीसरे तथा छात्राओं में जन सेवा विद्या विहार से कोमल प्रथम, सेंट जेवियर स्कूल से साक्षी द्वितीय, केएम पब्लिक स्कूल से शताक्षी तीसरे स्थान पर रही। नींबू चम्मच दौड़ में वैश्य मॉडल स्कूल से तनिश प्रथम, सेंट जेवियर स्कूल से अनुभव द्वितीय, केएम पब्लिक स्कूल से शिवम तीसरे, लड़कियों में पंडित सीताराम शास्त्री स्कूल से कनिष्का प्रथम, उत्तमी बाई आर्य कन्या हाई स्कूल से हिमांशी द्वितीय, आदर्श विद्या मंदिरसे लक्षिता तीसरे स्थान पर रही।

रस्साकशी में मेजबान स्कूल प्रथम
बैक रेस में हलवासिया विद्या विहार से रमन प्रथम, सेंट जेवियर हाई स्कूल से रोहित सिंह द्वितीय, वैश्य मॉडल स्कूल से अंश तृतीय तथा छात्राओं में आदर्श विद्या मंदिर से विधि प्रथम, उत्तमी बाई आर्य कन्या हाई स्कूल से रिया द्वितीय, पंडित सीताराम शास्त्री स्कूल से निशु तृतीय स्थान पर रही। रस्साकशी में केएम पब्लिक स्कूल प्रथम तथा सेंट जेवियर हाई स्कूल ने द्वितीय, छात्राओं में केएम पब्लिक स्कूल प्रथम व हलवासिया विद्या विहार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed