{"_id":"6afb586063076b7f7c09838f","slug":"asha-workers-to-march-to-delhi-demanding-a-minimum-wage-of-rs-42000-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-160143-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: 42 हजार रुपये न्यूनतम वेतन के लिए दिल्ली कूच करेंगी आशा वर्कर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: 42 हजार रुपये न्यूनतम वेतन के लिए दिल्ली कूच करेंगी आशा वर्कर्स
विज्ञापन
भिवानी। पक्की नौकरी और 42 हजार रुपये न्यूनतम मासिक वेतन सहित विभिन्न मांगों को लेकर आशा वर्कर्स 1 दिसंबर को दिल्ली कूच करेंगी। सोमवार को यूनियन के आह्वान पर भिवानी की वर्कर्स ने सीएमओ के माध्यम से मिशन निदेशक को हड़ताल का नोटिस सौंपा।
आशा वर्कर्स यूनियन हरियाणा के अनुसार 1 से 3 दिसंबर तक देशव्यापी हड़ताल की जाएगी। जिला संयोजक सुशीला ने कहा कि केंद्र सरकार की वादाखिलाफी और मांगों की अनदेखी से वर्कर्स में रोष है। उन्होंने आशा वर्कर्स को पक्का कर्मचारी घोषित कर 42 हजार रुपये मासिक वेतन, 21 हजार रुपये पेंशन और सभी सामाजिक सुरक्षा लाभ देने की मांग की।
यूनियन ने वर्ष 2025 में घोषित 1500 रुपये की वेतन वृद्धि तुरंत लागू करने और उचित मानदेय व संसाधन दिए बिना ऑनलाइन काम नहीं करवाने की मांग उठाई। इसके अलावा चारों श्रम संहिताएं वापस लेने और स्वास्थ्य सेवाओं के निजीकरण पर रोक लगाने की मांग भी की।
विज्ञापन
यूनियन ने चेतावनी दी कि मांगों का समाधान नहीं होने पर 1 से 3 दिसंबर तक आंदोलन तेज किया जाएगा। एक दिसंबर को दिल्ली में आयोजित रैली में बड़ी संख्या में आशा वर्कर्स शामिल होंगी। इस अवसर पर कविता, बाला, सुमन, बनिता और सरला सहित अनेक वर्कर्स मौजूद रहीं।