फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   asam rifals jawan, fraud, rupees, case file

पहले बैंक खाते से उड़ाए 77849 रुपये, फिर मोबाइल नंबर बदल कर खाते पर ले लिया आठ लाख का लोन

Tue, 29 Sep 2020 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
asam rifals jawan, fraud, rupees, case file
लोहारू। एसबीआई के खाताधारक और असाम राइफल्स के जवान के साथ अज्ञात बदमाश द्वारा ठगी करने का मामला सामने आया है। ठगों ने पहले जवान के बैंक खाते से 77849 रुपये निकाल लिए और बाद में खाते से जुड़े मोबाइल के नंबर को बदलकर उसके खाते से आठ लाख रुपये का लोन ले लिया। मामले में लोहारू थाना पुलिस अज्ञात बदमाश के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के दी शिकायत में राजस्थान के दूदी गांव निवासी असम राइफल्स के जवान सुधीर सिंह ने बताया कि गत पांच सितंबर को वह गूगल पे अकाउंट से अपने दोस्त को धनराशि ट्रांसफर कर रहा था। किंतु राशि ट्रांसफर नहीं हुई और उसने कस्टमर केयर से बातचीत की। उसने बताया कि कस्टमर केयर का उसके पास फोन आया था और बाद में उसने बातों में उलझाकर उसके बैंक खाते से 77849 रुपये की राशि निकाल ली। नेटवर्क की दिक्कत के कारण उसे बाद में इस ठगी का पता चला। जब जवान ने बैंक जाकर देखा तो अज्ञात बदमाश ने उसके बैंक खाते के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर को बदलकर उसके खाते से आठ लाख रुपये का लोन भी ले रखा था। जिसका उसे कुछ पता नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed