{"_id":"66f46729276d2a53ce09adf4","slug":"arvind-kejriwal-hits-many-targets-with-one-stone-through-bhiwani-rally-bhiwani-news-c-21-hsr1027-472512-2024-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: एक तीर से कई निशाने साध गए भिवानी रैली के माध्यम से अरविंद केजरीवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: एक तीर से कई निशाने साध गए भिवानी रैली के माध्यम से अरविंद केजरीवाल
Thu, 26 Sep 2024 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Thu, 26 Sep 2024 01:10 AM IST
विज्ञापन
शहर के हुडा पार्क में आयोजित रैली में पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को हल भेंट कर सम्मानित
भिवानी। अरविंद केजरीवाल ने भिवानी में बुधवार को आम आदमी पार्टी प्रत्याशी इंदु शर्मा के समर्थन में आयोजित रैली के माध्यम से हर तबके को साधने का प्रयास किया। उन्होंने किसान आंदोलन के मुद्दे पर भाजपा की केंद्र सरकार को घेरते हुए हरियाणा में किसान वर्ग को साधने का प्रयास किया। इसी के साथ उन्होंने शिक्षा और रोजगार की बात कर युवा व महिला वर्ग को भी साधने का प्रयास किया। वहीं कंगना रणौत का उदाहरण देकर केजरीवाल ने किसानों के गुस्से को जगाने का भी प्रयास किया।
विधानसभा चुनावों में पहली बार अरविंद केजरीवाल ने भिवानी के लाल होने का आह्वान कर जनता से सत्ता में लाने का भी अनुरोध कर डाला। अरविंद केजरीवाल ने अपने भाषण में यह भी जताया कि भिवानी उनका पैतृक जिला है। ऐसे में उन्हें यहां से पूरी उम्मीद है कि उनकी पार्टी का साथ यहां के लोगों से मिलेगा।
अरविंद केजरीवाल के साथ आम आदमी पार्टी के स्थानीय नेता भी मंच पर मौजूद रहे। वहीं पंडाल में मौजूद लोग भी अरविंद केजरीवाल को सुनने के लिए कई घंटों तक उत्सुकता के साथ इंतजार करते रहे। अरविंद केजरीवाल मंच पर शाम साढ़े चार बजे पहुंचे जबकि उनके आने का समय तीन बजे निश्चित किया गया था। करीब डेढ़ घंटे देरी से पहुंचे थे, इसके बावजूद लोगों की भीड़ जुटी थी।
विज्ञापन
भिवानी प्रत्याशी इंदु शर्मा ने कहा कि मेरे विधायक बनने से महिलाओं को भी एक फायदा होगा कि वे किसी भी समय मुझसे बेझिझक मिल सकती है।अरविंद केजरीवाल समाजसेवी नंदकिशोर अग्रवाल से भी मिले और उन्होंने इंदु शर्मा के सर पर हाथ रख आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर पूर्व सांसद डॉ. सुशील गुप्ता, पूर्व मंत्री डॉ. वासुदेव शर्मा, अनाज मंडी प्रधान नरेश बंसल, हनुमान प्रसाद, राजू श्रीवास्तव, भगवान शर्मा पूर्व सरपंच, गजराज सिंह मौजूद थे।