फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Artisans should register themselves on PM Vishwakarma Yojana site

कारीगर पीएम विश्वकर्मा योजना साइट पर अपना रजिस्ट्रेशन करवाएं : ईश्वर मालवाल

Tue, 05 Mar 2024 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 05 Mar 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
Artisans should register themselves on PM Vishwakarma Yojana site
तोशाम। राजमिस्त्री सहित हाथ से काम करने वाले सभी कारीगर नजदीकी जन सेवा केंद्र (सीएससी) पर जाकर पीएम विश्वकर्मा योजना साइट पर अपना रजिस्ट्रेशन करवाकर सरकार की योजनाओं का लाभ लें। यह बात मिट्टी कला बोर्ड के चेयरमैन ईश्वर मालवाल ने बीआर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय थिलोड में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही।
विज्ञापन

ईश्वर मालवाल ने कहा कि रजिस्ट्रेशन के बाद 15 दिन की ट्रेनिंग दी जाएगी। इसमें ट्रेनिंग लेने वाले को 500 रुपये मेहनताना प्रतिदिन दिया जाएगा। ट्रेनिंग के बाद कारीगरों को 15,000 रुपये टूल किट खरीदने के लिए दिए जाएंगे। इसके साथ ही उनको एक लाख रुपये का लोन भी दिया जाएगा। मालवाल ने कहा कि मिट्टी कला बोर्ड ने अपनी वेबसाइट बनाकर प्रजापति समाज के कारीगरों के लिए उनका रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

मालवाल ने कहा कि इसमें सभी कारीगर अपना ज्यादा से ज्यादा रजिस्ट्रेशन करवाए। मालवाल ने बताया कि रजिस्ट्रेशन करवाने वाले कारीगर को मिट्टी उठाने के लिए जमीन की सुविधा, इलेक्ट्रिक चाक और तैयार माल को प्रदर्शनी लगाकर उसके माध्यम से उचित रेत दिलवाया जाएगा। इस मौके पर धर्मबीर सिंह पिलानियां, डॉक्टर नरेश जांगड़ा, सुरेंद्र चहल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत लोहारू में शिविर आज

लोहारू। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत निशुल्क पंजीकरण किया जा रहा है। इसके तहत छह मार्च को कस्बे की पुराना शहर स्थित बोहरा धर्मशाला में डाक विभाग की ओर से निशुल्क शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी डाकघर के पोस्टमास्टर नितिन वालिया ने दी।

उन्होंने बताया कि सुबह 11 बजे से तीन बजे तक डाक विभाग की ओर से शिविर लगाया जाएगा। इस योजना के तहत पात्र उम्मीदवार 300 यूनिट तक की बिजली मुफ्त हासिल कर सकेगा। इस योजना के तहत पंजीकरण करवाने के लिए पात्र उम्मीदवार के पास बिजली बिल की प्रति होनी अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed