फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Arrival of Mahant Mahamandaleshwar Vinodanand Puri of Dev Dham Bhagwati Johri Ashram to the heavenly world

Haryana: देव धाम भगवती जोहड़ी आश्रम के महंत महामंडलेश्वर विनोदानंद पूरी का देवलोकागमन

Sat, 30 Mar 2024 10:21 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बहल, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहल, भिवानी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 30 Mar 2024 10:21 PM IST
सार

इस मौके पर विधायक मनोज न्यांगली ने कहा कि महामंडलेश्वर विनोदानंद पूरी के यूं अचानक चले जाने से धार्मिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। वे सच्चे मायने में समाज सुधारक थे।

विज्ञापन
Arrival of Mahant Mahamandaleshwar Vinodanand Puri of Dev Dham Bhagwati Johri Ashram to the heavenly world
देव धाम भगवती जोहड़ी आश्रम के महंत महामंडलेश्वर विनोदानंद पूरी का देवलोकागमन - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के भिवानी क्षेत्र के बहल क्षेत्र में देव धाम भगवती जोहड़ी आश्रम (झूंपा कलां) के महंत महामंडलेश्वर विनोदानंद पूरी (75) शुक्रवार देर शाम को देवलोकागमन कर गए। उनके देवलोकागमन की सूचना मिलने के बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालु आश्रम पहुंचे। शनिवार दोपहर 1.15 बजे आश्रम परिसर में श्रद्धालुओं की उपस्थिति में उन्हें समाधि दी गई।

विज्ञापन


आश्रम के प्रवक्ता ने बताया कि महाराज शुक्रवार देर शाम को वे दार्जिलिंग से पहुंचे थे। रात को अचानक से उनकी तबीयत बिगड़ी और वे देवलोकागमन कर गए। श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महंत देवेंद्र पूरी लखनऊ, महंत मनोहरपुरी हरिद्वार, महंत बलवान गिरि ढिगारला, महंत विकास गिरि बहल, महंत बलदेव गिरि रामपुरा, महंत बलवीर गिरि, महंत दिवाननाथ, महंत नोमी गिरि, महंत गंगा गिरि, महंत बहास पुरी, सादुलपुर विधायक मनोज न्यांगली, पूर्व विधायक नंदलाल पूनिया, पराक्रम सिंह राठौड़, चंद्राराम गूरी, सुशील सरावगी तारानगर, गोठ्यां सरपंच सुनील कुमार गोस्वामी, कृष्ण पूनिया भगेला, सुरेश इंदासर, विनोद गौतम, एडवोकेट अतुल पारीक सहित उनके शिष्य रविन्द्र पूनिया बहल, बलराज पूरी, मुकेश पूरी, शिव पूरी, नरदीप पूरी, नरेश अग्रवाल व मनोज सोनी बहल के अलावा भगेला, गोठ्यां, इंदासर, झूंपा, बहल, हिसार, सिवानी सहित अन्य आसपास के गांवों व हरियाणा से आए श्रद्धालुओं ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed