फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Arrested the third accused for assaulting the brother of a prisoner in jail

जेल में बंदी के भाई से मारपीट के तीसरे आरोपी को किया गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jun 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Arrested the third accused for assaulting the brother of a prisoner in jail
भिवानी। औद्योगिक थाना पुलिस ने जेल में बंद आरोपी के भाई के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी मामले में तीसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से एक डंडा भी बरामद किया है।
विज्ञापन

गांव पालुवास निवासी बलराम ने औद्योगिक पुलिस थाना में शिकायत दी थी। जिसमें उसने बताया था कि उसका छोटा भाई बीरेंद्र उर्फ बॉक्सर जेल के अंदर बंद है। गत 10 अप्रैल को वह घर में था। जेल में आरोपी कृष्ण निवासी कंवारी से उसके भाई की हुई लड़ाई-झगड़े का बदला लेने की नीयत से कुछ लोगों ने घर में घुसकर उस पर हमला कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। इस संबंध में पुलिस ने केस दर्ज किया था। औद्योगिक पुलिस थाना के एएसआई बीरेंद्र कुमार ने न्यू डिफेंस कॉलोनी से एक आरोपी को गिरफ्तार किया। जिसकी पहचान मनजीत वासी दिनोद के रूप में की। पुलिस ने आरोपी से एक डंडा भी बरामद किया। पूछताछ में आरोपी मनजीत ने बताया कि जेल में बंद आरोपी कृष्ण उसका मित्र है। कृष्ण पर हुए हमले का बदला लेने के लिए बीरेंद्र बॉक्सर के घर जाकर उसके भाई के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस दो आरोपी विकास व सोमबीर को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं दोनों आरोपियों से वारदात में प्रयोग की गई गाड़ी भी बरामद हो चुकी है। पुलिस ने आरोपी मनजीत को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जिला कारागार भेजने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed