फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   arrested, gas cylinder, raid

जमानत पर आया आरोपी फिर दबोचा, 97 कॉमर्शियल गैस सिलिंडर बरामद

Tue, 14 Jan 2020 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
arrested, gas cylinder, raid
कोंट रोड मिनी बाईपास पर एक खाली प्लाट के अंदर से छापेमारी के दौरान सिलिंडरों की जांच करते अधिकारी - फोटो : Bhiwani
रोहतक रोड से गांव निनान मिनी बाईपास संजय गांधी कॉलेज के समीप एक खाली प्लॉट के अंदर सोमवार सुबह छापेमारी कर फूड सप्लाई और सीआईए की संयुक्त टीम ने भारी मात्रा में अवैध गैस सिलिंडर बरामद किए। छापेमारी के दौरान संयुक्त टीम ने मौके से पिकअप डाला सहित दो गाड़ियां बरामद की। छापेमारी के दौरान मौके से टीम को 79 कॉमर्शियल गैस सिलिंडर भी बरामद हुए। जिनमें विभिन्न पेट्रोलियम कंपनियों के कॉमर्शियल इस्तेमाल के बड़े सिलिंडर शामिल थे।
विज्ञापन

बता दें कि कॉमर्शियल गैस सिलिंडरों की कालाबाजारी करने का आरोपी दूसरी बार पुलिस के हत्थे चढ़ा है। इससे पहले भी गांव सांगा में घर से एवीटी व फूड सप्लाई विभाग की संयुक्त टीम की छापेमारी में गजानंद उर्फ गजे नामक युवक को 92 अवैध गैस सिलिंडरों के साथ पकड़ा था। जिसके पास से एक पिकअप गाड़ी भी बरामद हुई थी। उसके खिलाफ ईसी एक्ट के तहत केस दर्ज हुआ था। कुछ दिन पहले ही वह जेल से जमानत पर बाहर आया था कि अब फिर से अवैध मिनी गैस एजेंसी का भंडाफोड़ हो गया।
विज्ञापन

सहायक खाद्य एवं पूर्ति अधिकारी नरेंद्र कुमार व इंस्पेक्टर आनंद की टीम को मुखबिरी मिली थी कि कोंट रोड मिनी बाईपास के समीप संजय कॉलेज के पास खाली प्लॉट के अंदर गैस सिलिंडरों का एक अवैध गोदाम बना रखा है। जिसके अंदर भारी मात्रा में गैस सिलिंडर रखे हैं। इस सूचना पर सीआईए व सहायक खाद्य एवं पूर्ति अधिकारी की संयुक्त टीम ने मौके पर सोमवार सुबह साढ़े दस बजे छापेमारी कर दी। छापेमारी के दौरान खाली प्लाट में दो गाड़ियों के अंदर सिलिंडर रखे हुए थे। एक पिकअप गाड़ी में टीम को 40 कॉमर्शियल अवैध गैस सिलिंडर बरामद हुए, जबकि दूसरी महेंद्रा जीतो एस गाड़ी के अंदर 57 कॉमर्शियल अवैध गैस सिलिंडर मिले। खाली प्लाट से मिले सभी 97 अवैध गैस सिलिंडरों को पुलिस की टीम ने अपने कब्जे में लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी गजे को एवीटी की टीम कर चुकी थी गिरफ्तार
गांव सांगा निवासी गजानंद उर्फ गजे को पहले भी एंटी थेफ्ट व्हीकल टीम द्वारा संयुक्त छापेमारी में 92 अवैध गैस सिलिंडरों के साथ पकड़ा गया था। जिसने पुलिस पूछताछ में खुलासा किया था कि वह इन सिलिंडरों को हलवाइयों को 200 से 300 रुपये मुनाफा कमाने के लिए बेचता था। ये गैस एजेंसी संचालकों से भी सांठगांठ कर गाड़ी के जरिए इन अवैध सिलिंडरों को हलवाइयों तक सप्लाई करता था।

ये मिले छापामारी के दौरान गैस सिलिंडर
कंपनी खाली सिलिंडर भरे सिलिंडर कुल
भारत 12 11 23
इंडेन 22 29 57
एचपी 10 13 23
कुल 44 53 97
कोंट रोड मिनी बाईपास पर मुझे मुखबिर से सूचना मिली थी कि कोई गैस सिलिंडरों की कालाबाजारी कर रहा है। इसी सूचना पर सीआईए स्टाफ से सब इंस्पेक्टर मुरारी के साथ उनकी टीम ने छापेमारी कर दी। जिसमें 97 अवैध कॉमर्शियल गैस सिलिंडर दो गाड़ियों के अंदर बरामद हुए हैं। गांव सांगा निवासी गजानंद उर्फ गजे को पकड़ा गया है। फिलहाल सिलिंडर और गाड़ी बरामदगी के बार सीआईए मामले की जांच कर रही है। उसके खिलाफ ईसी एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।
- नरेंद्र कुमार, एएफएसओ, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed