फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   arrested, criminal sunny, kashi gang

काशी गैंग का 25 हजार का इनामी बदमाश सन्नी गिरफ्तार

Thu, 22 Oct 2020 12:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
arrested, criminal sunny, kashi gang
पुलिस की गिरफ्त में इनामी बदमाश सन्नी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : Bhiwani
भिवानी। सीआईए की टीम ने काशी गैंग के 25 हजार के इनामी गुर्गे को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया इनामी बदमाश तोशाम निवासी सन्नी है। जिस पर हत्या सहित करीब चार मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

भिवानी सीआईए टीम इंचार्ज योगेश कुमार ने बताया कि एसपी सुमेर प्रताप सिंह के निर्देश पर अति वांछित और इनामी बदमाशों की धर-पकड़ की जा रही है। इसी के तहत उसकी टीम ने काशी गैंग के 25 हजार के इनामी बदमाश तोशाम के वार्ड नंबर आठ निवासी सन्नी को खानक बाईपास टी-प्वाइंट से गिरफ्तार किया है। सन्नी पर हत्या, लड़ाई झगड़ा, जान से मारने की धमकी सहित शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज हैं।
विज्ञापन

दर्ज हैं ये केस
- तोशाम थाना में नौ अगस्त 2019 को हत्या का केस दर्ज है।
- आरोपी पर 2019 में धारा 372 के तहत केस में 25 हजार का इनाम रखा गया।
- 20 फरवरी 2019 में तोशाम थाने में लड़ाई-झगड़े का केस दर्ज है।
- तोशाम थाने में 20 अक्तूबर 2020 को आर्म्ज एक्ट का केस दर्ज
वर्जन-
आरोपी सन्नी को गिरफ्तार कर आरोपी से एक अवैध पिस्तौल बरामद की गई है। आरोपी सन्नी को वीरवार सुबह न्यायालय में पेश किया जाएगा। काफी समय से आरोपी की तलाश थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- योगेश कुमार, इंचार्ज सीआईए भिवानी।
पुलिस अपराधियों की धरपकड़ के लिए पूरी मुस्तैदी से कार्य कर रही है। जनता से भी अपील की जा रही है कि अपने आसपास अगर कोई इनामी या वांछित अपराधी नजर आता है तो तुरंत इसकी सूचना निकटवर्ती थाने, चौकी या पुलिस कंट्रोल रूम में दें। सूचना देने वाले का नाम पूरी तरह से गोपनीय रखा जाएगा।
- सुमेर प्रताप सिंह, एसपी भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed