फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Army Subedar and his family assaulted at Bamla toll plaza, car vandalised

Bhiwani News: बामला टोल प्लाजा पर आर्मी में सूबेदार व उसके परिवार से मारपीट, कार में तोड़फोड़

Mon, 07 Apr 2025 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 07 Apr 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Army Subedar and his family assaulted at Bamla toll plaza, car vandalised
राजेश सूबेदार।
भिवानी। दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे पर गांव बामला के समीप टोल प्लाजा पर सेना में सूबेदार और उसके परिवार पर टोल प्लाजा के मैनेजर और 15 से 20 कारिंदों पर हमले का आरोप लगा है। इसके बाद फौजी की कार पर भी पत्थर बरसाकर तोड़फोड़ की गई है। डायल 112 पर इसकी सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले में संज्ञान लिया और खरक पुलिस चौकी में फौजी ने लिखित शिकायत दी। वहीं, झगड़े में घायल होने पर टोल के मैनेजर को भी भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

सूबेदार राजेश का आरोप है कि टोल पर आईकार्ड और मूवमेंट ऑर्डर दिखाए जाने के बावजूद पहले उसके साथ मारपीट की। फिर कार के अंदर बैठी उनकी पत्नी और भाई पर भी हमला किया। गांव कोहाड़ निवासी राजेश ने बताया कि वह भारतीय सेना में सूबेदार पद पर जम्मू-कश्मीर में तैनात था। उसका हाल ही में यहां से गुवाहाटी तबादला हुआ है। तबादला होने के बाद वह अपनी पत्नी और बेटे के साथ अंडमान एक्सप्रेस ट्रेन से रोहतक तक आया था। रोहतक आने के बाद उसने गांव से अपने भाई को फोन कर कार लेकर बुलाया था। कार से गांव जा रहे थे। बामला टोल प्लाजा पर शुल्क को लेकर टोल कर्मचारियों ने एतराज जता दिया। इसके बाद उसे कार साइड में लगाकर मैनेजर से बात करने के लिए बोला गया। राजेश ने बताया कि वह टोल के समीप बने कमरे में मैनेजर से मिलने पहुंचा तो उसने उसका आईकार्ड और मूवमेंट ऑर्डर देखने के बाद फाइल को फेंक दिया।
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात
सूबेदार राजेश ने बताया कि टोल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में ये वारदात कैद हो गई है। पुलिस टोल की सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर जांच करेगी तो आरोपियों की करतूत खुद सामने आ जाएगी। वहीं, डायल 112 पर सूचना देने के बाद सूबेदार राजेश ने खरक कलां पुलिस चौकी में भी टोल के मैनेजर और उसके कारिंदों द्वारा हमला किए जाने व कार के अंदर तोड़फोड़ की शिकायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बामला टोल पर झगड़ा की सूचना मिली थी। इसमें सूबेदार राजेश की तरफ से चौकी में लिखित शिकायत दी गई है। वहीं टोल घायल हुए टोल कर्मचारी अस्पताल में दाखिल होने की सूचना है। पुलिस इस संबंध में अपनी जांच-पड़ताल कर रही है।

-नरेंद्र, इंचार्ज खरककलां पुलिस चौकी।
फौजी ने अभद्रता की
फौजी ने मेरे कक्ष में आकर पहले अभद्रता की और फिर मुझ पर दोनों भाइयों ने लात-घूसे बरसा दिए। जब मेरे बचाव में टोल कर्मी आए तो वहां से दोनों भाई भाग गए। जब हमारा कर्मचारी गालीगलौज की वीडियो बना रहा था तो फोन भी छीनने की कोशिश की गई। मुझे कर्मचारियों ने अस्पताल में दाखिल कराया है।
-कुलदीप मैनेजर बामला टोल प्लाजा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed