{"_id":"61c8af282f00f05ed01bd5f6","slug":"army-and-merchant-navy-personnel-killed-in-road-accident-bhiwani-news-hsr6204067107","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में आर्मी व मर्चेंट नेवी के जवान की हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में आर्मी व मर्चेंट नेवी के जवान की हुई मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
भिवानी। भिवानी-हांसी मुख्य मार्ग पर गांव तिगड़ाना मोड़ पर शनिवार देर रात हुए सड़क हादसे में आर्मी और मर्चेंट नेवी के दो जवानों की मौत हो गई। रिश्ते में दोनों मामा-भांजा थे और अपने दोस्त से गांव मंढाणा में मिलकर बाइक से प्रेमनगर लौट रहे थे। सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल दोनों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लाया गया था, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। सदर पुलिस ने इस संबंध में ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही का केस दर्ज किया है।
सदर पुलिस को दिए बयान में गांव प्रेमनगर निवासी रिंकू ने बताया कि वह ऑटो रिक्शा चलाता है। वे तीन भाई हैं। उनका सबसे छोटा भाई 20 वर्षीय दीपक मर्चेंट नेवी में था। फिलहाल छुट्टी लेकर घर आया हुआ था। उसका भांजा गढ़ी निवासी 29 संदीप इंडियन आर्मी में था, जो इन दिनों छुट्टी पर घर आया हुआ था। संदीप और छोटा भाई दीपक गांव के ही मंजीत की बाइक लेकर अपने दोस्त से मिलने के लिए शनिवार शाम करीब सात बजे मंढाणा गांव में गए थे। दोनों वहां से बाइक पर देर रात करीब डेढ़ बजे प्रेमनगर लौट रहे थे। जब वे भिवानी-हांसी मुख्य मार्ग पर तिगड़ाना मोड़ के समीप पहुंचे तो एक ट्रक सड़क के बीच में खड़ा था, जिसका कोई इंडिकेटर व रोड साइन तक नहीं लगा था। इसमें उनकी बाइक की पीछे से टक्कर हो गई। रिंकू ने बताया कि उन्हें इस सड़क हादसे की जानकारी हुई तो वे मौके पर पहुंचे। दोनों को गंभीर हालत में इलाज के लिए नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद मृत घोषित कर दिया। सदर पुलिस के जांच अधिकारी एचसी राजेश कुमार ने मौके पर पहुंचकर दोनों के शवों को कब्जे में लिया और रविवार सुबह दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया। सदर पुलिस ने मृतक दीपक के भाई रिंकू की शिकायत पर ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से सड़क पर वाहन खड़ा करने पर केस दर्ज किया है।