{"_id":"57e57fa04f1c1bc32ca826d8","slug":"arest-police-victim","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपनी जगह भाई को जेल भेजने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपनी जगह भाई को जेल भेजने वाला गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Sat, 24 Sep 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छोटे भाई की जगह बड़े भाई के जेल जाने के मामले में पुलिस ने आरोपी छोटे भाई दीपक को वीरवार देर सायं गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को शुक्रवार सुबह न्यायालय में पेश किया गया। आरोपी को रिमांड पर लाया गया है।
उल्लेखनीय है कि मई माह में पुलिस ने पीडीपीपी एक्ट के तहत मोखरा निवासी दीपक के खिलाफ मामला दर्ज किया था। मई माह में भिवानी अदालत में आरोपी दीपक को पेश किया गया लेकिन उसके बाद जेल में दीपक के स्थान पर आरोपी के भाई बजरंग को भेज दिया गया। करीबन सप्ताह भर जेल में रहने के बाद जमानत हो गई। हाल ही में सब डिवीजनल ज्युडिशियल मजिस्ट्रेट सौरभ गुप्ता की अदालत में दीपक को पेश किया गया तो खुलासा हुआ कि जेल कोई दूसरा व्यक्ति काटकर आया है।
इसके बाद मजिस्ट्रेट सौरभ गुप्ता ने थाना प्रभारी को कार्रवाई के निर्देश पर पुलिस ने दीपक व बजरंग के खिलाफ भादसं की धारा 417, 419, 420, 177 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी थी। इसी दौरान पुलिस ने दीपक को गिरफ्तार कर लिया। दीपक को शुक्रवार को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लाया गया। इस बारे में थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि मामले आरोपी दीपक को काबू कर लिया है और रिमांड पर लाया गया है।