{"_id":"6a4ab73e5c37d4a6e700e1ae","slug":"approval-granted-for-13-road-projects-in-loharu-worth-1543-crore-1929-kilometers-of-roads-to-be-strengthened-bhiwani-news-c-125-1-bwn1017-153511-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: लोहारू की 13 सड़क परियोजनाओं को 15.43 करोड़ की मंजूरी, 19.29 किलोमीटर मार्ग होंगे मजबूत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: लोहारू की 13 सड़क परियोजनाओं को 15.43 करोड़ की मंजूरी, 19.29 किलोमीटर मार्ग होंगे मजबूत
विज्ञापन
विधायक राजबीर फरटिया
लोहारू। हरियाणा सरकार के लोक निर्माण विभाग ने लोहारू विधानसभा क्षेत्र की 13 महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं के लिए 15.43 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है। इन परियोजनाओं के तहत 19.29 किलोमीटर लंबी सड़कों की विशेष मरम्मत, सुदृढ़ीकरण और आवश्यक स्थानों पर चौड़ीकरण किया जाएगा। विभाग ने संबंधित अधिकारियों को तकनीकी मानकों के अनुरूप कार्य शीघ्र शुरू कर समयबद्ध ढंग से पूरा कराने के निर्देश दिए हैं।
विधायक राजबीर फरटिया ने कहा कि क्षेत्र की जर्जर सड़कों के सुधार के लिए लंबे समय से सरकार और लोक निर्माण विभाग के समक्ष लगातार पैरवी की जा रही थी। इसी का परिणाम है कि इन परियोजनाओं को स्वीकृति मिली है। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव तक बेहतर सड़क सुविधा पहुंचाना है।
उन्होंने कहा कि मजबूत सड़कें किसी भी क्षेत्र के विकास की आधारशिला होती हैं। इससे किसानों को अपनी उपज मंडियों तक पहुंचाने में आसानी होगी। विद्यार्थियों, कर्मचारियों और आम नागरिकों का सफर भी सुगम बनेगा। साथ ही ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़े विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
सड़क परियोजनाओं की स्वीकृति पर क्षेत्र के लोगों ने खुशी जताई। लोगों का कहना है कि लंबे समय से जर्जर इन सड़कों के सुधरने से आवागमन सुरक्षित, सुगम और तेज होगा तथा क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी।
इन मार्गों पर होंगे विकास कार्य
स्वीकृत परियोजनाओं में गरवां संपर्क मार्ग की 2.50 किलोमीटर लंबाई पर 208.21 लाख रुपये तथा लिलस-ढाणी सिलावाली मार्ग की 3.32 किलोमीटर लंबाई पर 228.74 लाख रुपये की लागत से विशेष मरम्मत होगी। रूपाणा-धूलकोट खेड़ा संपर्क मार्ग की 2.90 किलोमीटर लंबाई पर 409.32 लाख रुपये और गैंडावास संपर्क मार्ग की 1.80 किलोमीटर लंबाई पर 99.34 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा आजमपुर संपर्क मार्ग, ढाणी गंगाबिशन मार्ग, कासनी कलां संपर्क मार्ग, कासनी खुर्द संपर्क मार्ग, रामपुरा बेरी-राजस्थान बॉर्डर मार्ग, बारडू मुगल संपर्क मार्ग, जीएचएस नकीपुर मार्ग, पहाड़ी माता मंदिर मार्ग और बालाजी मंदिर मार्ग का सुदृढ़ीकरण तथा आवश्यक स्थानों पर चौड़ीकरण किया जाएगा। इन सभी 13 परियोजनाओं पर कुल 1543.15 लाख रुपये खर्च होंगे।