फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Appointed administrator in Vaish Model Primary School Education Society

वैश्य मॉडल प्राइमरी स्कूल एजूकेशन सोसायटी में प्रशासक नियुक्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Aug 2022 10:15 PM IST
विज्ञापन
Appointed administrator in Vaish Model Primary School Education Society
भिवानी। वैश्य मॉडल प्राइमरी स्कूल एजूकेशन सोसाइटी में रजिस्ट्रार सोसाइटी ने प्रशासक नियुक्त किया है। जनस्वास्थ्य विभाग से सेवानिवृत्त एसडीओ राकेश कुमार गर्ग को प्रशासक नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति तीन महीने के लिए रहेगी। इस दौरान उन्हें गवर्निंग बॉडी का चुनाव भी कराने के लिए कहा गया है। लोहारू रोड स्थित वैश्य मॉडल प्राइमरी स्कूल एजूकेशन सोसायटी के चुनाव कराने के लिए एडहॉक कमेटी का गठन किया गया था।
विज्ञापन

बीती 21 फरवरी कमेटी का गठन किया गया था। इसके बाद 28 जून को एडहॉक कमेटी ने तीन महीने का और समय मांगा। इस दौरान भी एडहॉक कमेटी गवर्निंग बॉडी का चुनाव नहीं करवा सकी। जिस कारण अब जनस्वास्थ्य विभाग के रिटायर्ड एसडीओ राकेश कुमार गर्ग को स्कूल सोसायटी का प्रशासक नियुक्त किया गया है। उन्हें एडहॉक कमेटी के स्थान पर प्रशासक नियुक्त किया है। उन्हें गवर्निंग बॉडी के चुनाव करवाने की जिम्मेवारी दी गई है। इसके अलावा सोसायटी के दैनिक कार्य देखेंगे। उन्होंने कानून के प्रावधान के तहत सोसायटी के चुनाव करवाने होंगे। वैश्य संस्था के ट्रस्टी शिवरत्न गुप्ता ने बताया कि वैश्य मॉडल प्राइमरी स्कूल एजूकेशन सोसाइटी वैश्य मॉडल स्कूल से बिल्कुल अलग है। करीब छह-सात साल पहले यह सोसायटी बनाई गई थी। उस समय प्राइमरी का अलग स्कूल चलाने की योजना थी। एक-दो साल स्कूल चला। अब यह सोसाइटी एक्टिव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed