{"_id":"6ace6340e0bf8a039900bad1","slug":"apply-for-the-ration-depot-by-november-10-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-158650-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: राशन डिपो के लिए 10 नवंबर तक करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: राशन डिपो के लिए 10 नवंबर तक करें आवेदन
विज्ञापन
भिवानी। हरियाणा सरकार ने प्रदेश में खाली पड़े 2651 उचित मूल्य की दुकानों (राशन डिपो) के लाइसेंस के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और पात्र आवेदक 10 नवंबर तक हरियाणा अंत्योदय सरल पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं जबकि आवंटन में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा।
जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक अपार तिवारी ने बताया कि आवेदन के लिए पोर्टल का शुभारंभ 10 अक्तूबर को किया गया। इस पहल का उद्देश्य गरीब और पात्र परिवारों को राशन प्राप्त करने में होने वाली कठिनाइयां दूर करना है। खासकर मौजूदा राशन डिपो से दूर रहने वाले परिवारों तक खाद्यान्न की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया है।
उन्होंने बताया कि योजना से युवाओं के लिए स्वरोजगार के अवसर बढ़ेंगे और महिलाओं के सशक्तिकरण को भी बढ़ावा मिलेगा। इसके साथ ही सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) को और मजबूत बनाने का लक्ष्य रखा गया है।