{"_id":"6ab8255a347f69290b02b64f","slug":"apply-for-the-post-matric-scholarship-by-january-31-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-157676-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए 31 जनवरी तक करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए 31 जनवरी तक करें आवेदन
विज्ञापन
भिवानी। जिला नोडल अधिकारी एवं सिटी मजिस्ट्रेट अनिल कुमार ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजनाओं के तहत नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर आवेदन प्रक्रिया 9 सितंबर से शुरू हो चुकी है। पात्र विद्यार्थी 31 जनवरी तक पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं।
अनुसूचित जाति विद्यार्थियों के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना तथा अन्य पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग और विमुक्त, घुमंतू व अर्ध-घुमंतू विद्यार्थियों के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के तहत पात्र विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। जिला नोडल अधिकारी ने सभी संबंधित संस्थानों के नोडल अधिकारियों को पात्र विद्यार्थियों तक छात्रवृत्ति योजनाओं की जानकारी पहुंचाने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को आवेदन प्रक्रिया और निर्धारित अंतिम तिथि की जानकारी दी जाए ताकि कोई पात्र विद्यार्थी छात्रवृत्ति के लाभ से वंचित न रहे। उन्होंने पात्र विद्यार्थियों से निर्धारित समय सीमा का ध्यान रखते हुए नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर समय पर आवेदन प्रस्तुत करने की अपील की।