{"_id":"651c557ef5e4e7eb11005b36","slug":"applications-for-class-9th-to-12th-online-enrollment-will-start-from-october-9-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-6536-2023-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: कक्षा 9वीं से 12वीं ऑनलाइन एनरोलमेंट के लिए 9 अक्तूबर से होंगे आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: कक्षा 9वीं से 12वीं ऑनलाइन एनरोलमेंट के लिए 9 अक्तूबर से होंगे आवेदन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी। शैक्षिक सत्र 2023-24 में कक्षा 9वीं से 12वीं में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए एनरोलमेंट रिटर्न भरने की तिथियां निर्धारित कर दी गई है। राजकीय, अराजकीय स्थाई मान्यता प्राप्त एवं बोर्ड से स्थायी सम्बद्धता प्राप्त विद्यालय व गुरुकुल, विद्यापीठ बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर दिए गए लिंक पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
बोर्ड अध्यक्ष डॉ. वीपी यादव व सचिव ज्योति मित्तल ने बताया कि सभी विद्यालय मुखिया बिना विलंब शुल्क नौ से 23 अक्तूबर, 100 रुपये विलम्ब शुल्क सहित 24 से 30 अक्तूबर, 200 रुपये विलम्ब शुल्क सहित 31 अक्तूबर से 6 नवम्बर, 300 रुपये विलम्ब शुल्क सहित 07 से 13 नवंबर और एक हजार रुपये विलम्ब शुल्क सहित 14 से 20 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसी के साथ छात्रों के विवरणों में 21 से 27 नवंबर तक ऑनलाइन शुद्धि कर सकते हैं। हरियाणा राज्य के विद्यार्थियों के लिए 150 रुपये प्रति विद्यार्थी एवं अन्य राज्यों के प्रवासी विद्यार्थियों के लिए 200 रुपये प्रति विद्यार्थी एनरोलमेंट शुल्क भरा जाना है।