{"_id":"60fb197d8ebc3e5806799e14","slug":"application-for-re-appear-and-mark-improvement-exam-till-30th-july-bhiwani-news-hsr60691747","type":"story","status":"publish","title_hn":"रि-अपीयर और अंक सुधार परीक्षा के लिए आवेदन 30 जुलाई तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रि-अपीयर और अंक सुधार परीक्षा के लिए आवेदन 30 जुलाई तक
विज्ञापन
भिवानी। सेकेंडरी व सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक) एवं हरियाणा मुक्त विद्यालय (रि-अपीयर, आंशिक अंक सुधार, पूर्ण विषय अंक सुधार एवं अतिरिक्त विषय) परीक्षा अगस्त-2021 के लिए परीक्षार्थी अपना आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट 222.ड्ढह्यद्गद्ध.शह्म्द्द.द्बठ्ठ पर दिए गए लिंक पर जाना होगा। आवेदन के लिए 24 से 30 जुलाई तक का समय दिया गया है।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) जगबीर सिंह एवं सचिव राजीव प्रसाद ने बताया कि बोर्ड द्वारा परीक्षार्थियों को एक अतिरिक्त अवसर प्रदान किया है। इसका लाभ सेकेंडरी एवं सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक) परीक्षा में प्रविष्ठ होने वाले वो परीक्षार्थी उठा सकते हैं जिनका अंतिम अवसर मार्च-2021 था या वे किसी कारणवश निर्धारित तिथियों में ऑनलाइन आवेदन नहीं कर पाए थे। ऐसे परीक्षार्थी सामान्य शुल्क 750 रुपये व 1000 रुपये अतिरिक्त शुल्क के साथ 24 से 30 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि इसके अतिरिक्त जो परीक्षार्थी हरियाणा मुक्त विद्यालय सेकेंडरी परीक्षा अगस्त-2021 के लिए अतिरिक्त विषय के लिए आवेदन करना चाहते हैं वे 1000 रुपये शुल्क व 1000 रुपये जुर्माना शुल्क सहित आवेदन कर सकते हैं। रि-अपीयर, आंशिक अंक सुधार, पूर्ण विषय अंक सुधार श्रेणी के लिए 900 रुपये शुल्क व 1000 रुपये जुर्माना सहित आवेदन कर सकते हैं।
उन्होंने आगे बताया कि जो परीक्षार्थी सीनियर सेकेंडरी के लिए रि-अपीयर, आंशिक अंक सुधार, पूर्ण विषय अंक सुधार एवं अतिरिक्त विषय की परीक्षा देना चाहते हैं उनको 1050 रुपये शुल्क व 1000 रुपये जुर्माना शुल्क सहित बोर्ड की वेबसाइट पर निर्धारित तिथि तक आवेदन करना होगा। इसके अलावा जो परीक्षार्थी जिन्होंने आईटीआई से परीक्षा उत्तीर्ण की है वे हिन्दी/अंग्रेजी अतिरिक्त विषय की परीक्षा देना चाहते हैं, वे भी निर्धारित तिथियों में आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने आगे बताया कि डीएलएड, सेकेंडरी व सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) की परीक्षाएं 16 अगस्त से संचालित होंगी।